बिजनेस

भारत में तेजी से बन रहे हैं युवा अरबपति, देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट और नेटवर्थ

एक दौर था जब लोगों को अमीर बनने में पूरी जिंदगी निकल जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज के युवा अपने हुनर के दम पर काफी कम उम्र में करोड़ों के मालिक बन जा रहे हैं।

Image

देश के युवा अरबपति

AI और फिनटेक ने युवाओं को अपना हुनर दिखाने और दुनिया में नाम कमाने का बड़ा मौका दिया है। टेक्नोलॉजी के इस नए दौर में भारतीय युवा अपने कौशल के दम पर पूरी दुनिया में अपना नाम कम कर रहे हैं। साथ ही वह कमाई में भी अब्बल बन कर काफी कम उम्र में अरबपति बन रहे हैं। आज हम आपको देश के वैसे टॉप-10 युवा अरबपतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने काफी कम उम्र में यह मुकाम हासिल किया है।

AI और टेक्नोलॉजी से उभरे नए सितारे

युवाओं की सबसे अधिक चर्चित सफलता AI टेक्नोलॉजी क्षेत्र से देखने को मिली है। 'परप्लेक्सिटी AI' (Perplexity AI) के सह-संस्थापक और सीईओ अरविंद श्रीनिवास (31 वर्ष) 2.1 अरब डॉलरन (लगभग ₹17,500 करोड़) की संपत्ति के साथ युवाओं की इस सूची में सबसे शीर्ष पर हैं। चेन्नई से ताल्लुक रखने वाले और IIT मद्रास के पूर्व छात्र अरविंद श्रीनिवास की कंपनी ने साधारण AI सर्च से आगे बढ़कर 'एजेंटिक AI वर्कफ्लो' में जो क्रांति की है, उसने वैश्विक स्तर पर सिलिकॉन वैली के दिग्गजों को चौंका दिया है।

भारत के टॉप-10 सबसे युवा सेल्फ-मेड अरबपति

रैंकनामउम्रअनुमानित नेटवर्थकंपनी/स्टार्टअप
1अरविंद श्रीनिवास (Aravind Srinivas)31 वर्ष2.1 अरब डॉलरPerplexity AI (Co-founder & CEO)
2अलख पांडे (Alakh Pandey)33 वर्ष1 अरब डॉलरPhysicsWallah (Founder)
3शशांक कुमार (Shashank Kumar)35 वर्ष1 अरब डॉलरRazorpay (Co-founder)
4हर्षिल माथुर (Harshil Mathur)35 वर्ष1 अरब डॉलरRazorpay (Co-founder & CEO)
5प्रतीक बूब (Prateek Boob)37 वर्ष1 अरब डॉलरPhysicsWallah (Whole-time Director)
6प्रसन्ना संकर (Prasanna Sankar)37 वर्ष1.5 अरब डॉलरRippling (Co-founder), OxPPL (Founder)
7बिन्नी बंसल (Binny Bansal)43 वर्ष1.4 अरब डॉलरFlipkart (Co-founder), xto10X
8दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal)43 वर्ष1.4 अरब डॉलरZomato/Eternal (Founder)
9सचिन बंसल (Sachin Bansal)44 वर्ष1.2 अरब डॉलरFlipkart (Co-founder), Navi Technologies
10ललित केशरे (Lalit Keshre)44 वर्ष1 अरब डॉलरGroww (Co-founder)

फिजिक्सवाला अलख पांडे ने किया कमाल

एड-टेक क्षेत्र में फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) के संस्थापक अलख पांडे (33 वर्ष) और उनके साझेदार प्रतीक बूब (37 वर्ष) ने अपनी सफल स्टॉक मार्केट लिस्टिंग (IPO) के जरिए भारत के एड-टेक क्षेत्र को एक नई विश्वसनीयता और वित्तीय ऊंचाई दी है। अलख पांडे की लगभग 1 अरब डॉलर की संपत्ति यह साबित करती है कि भारतीय शिक्षा तकनीक में जमीनी बदलाव लाने वाले विचार अरबों डॉलर के साम्राज्य में बदल सकते हैं।

फिनटेक और डिजिटल पेमेंट्स का जलवा

फिनटेक (फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी) का क्षेत्र लंबे समय से भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम का नेतृत्व कर रहा है और इस सूची में भी इसका दबदबा स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। रेजरपे (Razorpay) के सह-संस्थापक शशांक कुमार (35 वर्ष) और हर्षिल माथुर (35 वर्ष) दोनों ही लगभग 1-1 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ इस सूची का प्रमुख हिस्सा हैं।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article