बिजनेस

Bajaj Finance Share : बजाज की इस फाइनेंस सेक्टर की कंपनी में मिल सकता अच्छा रिटर्न! एक्सपर्ट ने बताई कमाई की पूरी स्ट्रैटजी; देखें वीडियो

Bajaj Finance Share Price Strategy: ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने बजाज की ही फाइनेंस सेक्टर की एक दूसरी कंपनी बजाज फाइनेंस के शेयर खरीदने की सलाह दी है। एक्सपर्ट ने बताया कि निवेशकों को इस शेयर में दो किश्त में पैसा लगाना चाहिए। ये स्टॉक भविष्य में अच्छे रिटर्न के साथ फायदेमंद साबित हो सकता है।

Image

बजाज फाइनेंस शेयर।

Photo : Times Now Digital

Bajaj Finance Share Price Strategy: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (16 सितंबर) शेयर बाजार में एक IPO के धांसू लिस्टिंग की चर्चा रही। जिसका नाम बजाज हाउसिंग फाइनेंस है। इस बीच ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने बजाज की ही फाइनेंस सेक्टर की एक दूसरी कंपनी बजाज फाइनेंस के शेयर खरीदने की सलाह दी है। एक्सपर्ट ने बताया कि निवेशकों को इस शेयर में दो किश्त में पैसा लगाना चाहिए। ये स्टॉक भविष्य में अच्छे रिटर्न के साथ फायदेमंद साबित हो सकता है। एक्सपर्ट ने इसमें थोड़ा करेक्शन आने की भी बात कही है।

Bajaj Finance Share Price Strategy

ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट तेजस ने बताया कि NBFC स्पेस में से बजाज फाइनेंस का शेयर आने वाले दिनों में अच्छा कर सकता है। निवेशक इस स्टॉक में निवेश कर सकते हैं। यदि निवेशक थोड़ा रिस्क लेना चाहते हैं, तो वो करेंट भाव पर 50 प्रतिशत तक निवेश कर सकते हैं। स्टॉक में कोई करेक्शन आता है, तो इसे लॉन्ग टर्म के लिए और खरीदा जा सकता है।

Bajaj Finance Share Price

सोमवार को मार्केट खुलते ही Bajaj Finance के शेयर 7680 रुपये पर ओपन हुए। 7680 रुपये ही इस स्टॉक का डे हाई रहा। कारोबारी सत्र के दौरान स्टॉक अपने डे लो 7322 रुपये तक पहुंचा। यह शेयर अपने पिछले बंद 7597 रुपये के मुकाबले 3.36 फीसदी की गिरावट के साथ 7342.10 रुपये पर बंद हुआ।

Watch Video: यहां देखें पूरा वीडियो

Bajaj Finance Share Price History

-बजाज फाइनेंस से शेयर ने एक साल में 2.02 फीसदी गिरा है

-इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक ये शेयर 0.60 प्रतिशत बढ़ा है।

-एक महीने में इस स्टॉक ने निवेशकों को 11.39 फीसदी रिटर्न दिया है।

क्या करती है Bajaj Finance

बजाज ऑटो फाइनेंस लिमिटेज एनबीएफसी क्षेत्र में सक्रिय एक लार्ज कैप कंपनी है। इसका मार्केट कैप 4,54,473.29 करोड़ रुपये है। समाप्ति तिमाही 30-06-2024 के लिए कंपनी द्वारा रिपोर्टेड संगठित बिक्री Rs 16102.31 करोड़ है, जो अंतिम तिमाही की बिक्री Rs 14931.98 करोड़ से 7.84% ऊपर और पिछले साल की इसी तिमाही की बिक्री Rs 12500.54 करोड़ से 28.81 % ऊपर है। नवीनतम तिमाही में कंपनी का Rs 3909.46 करोड़ का रिपोर्टेड टैक्स के बाद नेट प्रॉफिट है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article