कंपनी ने पूछा क्या तनाव में हैं आप, जिन्होंने कहा 'Yes Madam' उनकी हो गई छंटनी

Workplace Stress Firing: लोकप्रिय स्टार्टअप यसमैडम ने एक सर्वे के दौरान ज्यादा तनाव के बारे में बताने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। जिससे यह सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। इसने भारत में वर्क प्लेस स्ट्रेस, एप्लॉय वेलफेयर और एथिलकल वर्क प्रैक्टिस पर बहस छेड़ दी है।

Workplace Stress Firing: हाल ही में एक कंपनी ने कमर्चारियों की छंटनी को लेकर विवादित कदम उठाया है। वह कोई नहीं बल्कि Shark Tank-फेमस स्टार्टअप YesMadam, जो एक घर-से-सैलून और टेक्नोलॉजी वाला ब्यूटी और वेलनेस प्लेटफॉर्म है। IndiGo के डिजिटल मार्केटिंग के एसोसिएट डायरेक्टर के साझा किए गए एक लीक हुई इंटर्नल मेल में यह जानकारी सामने आई है। कंपनी ने उन कर्मचारियों से संबंध समाप्त कर दिए हैं जिन्होंने कामकाजी तनाव को लेकर चिंता जताई थी।

YesMadam layoffs, employee stress, work culture India, burnout India

तो बताओ क्या आप लोग तनाव में हैं?

लीक हुए मेल में क्या था लिखा?

लीक हुए मेल में YesMadam ने लिखा, “हाल ही में हमने यह समझने के लिए एक सर्वे किया कि आप काम में तनाव के बारे में क्या महसूस करते हैं। कई कर्मचारियों ने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं, उनका हम सम्मान करते हैं। एक स्वस्थ और सहायक कार्य परिवेश को बढ़ावा देने के लिए, हमने कर्मचारियों द्वारा रिपोर्ट किए गए तनाव के स्तर पर विचार करते हुए यह कठिन निर्णय लिया है। इस निर्णय के प्रभाव में उन कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया है जिन्होंने ज्यादा तनाव की बात कही थी। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा और प्रभावित कर्मचारियों को अलग से जानकारी दी जाएगी।”

End of Feed