बिजनेस

Yes Bank share price: यस बैंक की कौन खरीद रहा 51 फीसदी हिस्सेदारी, शेयर में दिखा 10% का उछाल

Yes Bank share price: जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) को यस बैंक में 51% हिस्सेदारी खरीदने की RBI से मंजूरी मिल गई है। इस खबर के बाद यस बैंक के शेयरों में 10% तक की तेज़ी देखी गई। SMBC चरणबद्ध तरीके से हिस्सेदारी खरीदेगी, जिससे SBI और अन्य बैंकों को यस बैंक से बाहर निकलने का अवसर मिलेगा।

Image

यस बैंक शेयर।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • SMBC को RBI से मिला 51% हिस्सेदारी खरीदने का अप्रूवल
  • शेयर में 10% तक की तेजी, हाई लेवल ₹19.44 तक पहुंचा
  • SBI समेत मौजूदा बैंकों से हिस्सेदारी खरीदेगी SMBC

Yes Bank share price: यस बैंक के शेयरों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 10% तक की जबरदस्त उछाल देखी गई। इसका कारण जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से यस बैंक में 51% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिल गई है।

BSE पर यस बैंक का शेयर ₹17.73 के पिछले बंद स्तर से बढ़कर ₹19.24 पर खुला और ₹19.44 तक चढ़ गया, जो लगभग 9.64% की बढ़त को दर्शाता है।

SMBC के अधिग्रहण की योजना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, SMBC यस बैंक का बहुसंख्यक हिस्सेदार बनने जा रही है। यह डील बैंक को लगभग $1.7 बिलियन के मूल्यांकन पर तय हो सकती है। SMBC दो विकल्पों पर विचार कर रही है — या तो वह पहले 26% से कम हिस्सेदारी खरीदेगी और फिर शेयर स्वैप के जरिए मर्जर करेगी, या फिर सीधे 26% हिस्सेदारी खरीद कर ओपन ऑफर लाएगी।

हालांकि RBI के नियमों के अनुसार SMBC की वोटिंग राइट्स 26% तक ही सीमित रहेंगी, लेकिन कुल हिस्सेदारी 51% तक पहुंच सकती है।

भारतीय बैंकों से होगी हिस्सेदारी की खरीद

SMBC की योजना है कि वह SBI, HDFC, ICICI, Axis और Kotak Mahindra Bank जैसे मौजूदा हिस्सेदारों से धीरे-धीरे हिस्सेदारी खरीदे। इन बैंकों की मिलाकर यस बैंक में 33.74% हिस्सेदारी है, जिसमें अकेले SBI की हिस्सेदारी 23.99% है।

इस डील के लिए JPMorgan को फाइनेंशियल एडवाइज़र और J Sagar Associates को लीगल काउंसल नियुक्त किया गया है।

यस बैंक का बैकग्राउंड

2020 में RBI की निगरानी में यस बैंक का पुनर्गठन किया गया था, जब यह बैंक भारी नकदी संकट और नियामकीय दिक्कतों से जूझ रहा था। SBI के नेतृत्व में bailout के बाद बैंक को स्थिरता मिली, लेकिन 2019 में राणा कपूर के बाहर होने के बाद से बैंक के पास कोई प्रमोटर नहीं था।

शेयर प्रदर्शन

  • पिछले 1 महीने में शेयर में 9% की बढ़त
  • 2025 में अब तक 5% की गिरावट
  • 1 साल में 22% की गिरावट
  • 5 साल में 29% की गिरावट

आज सुबह 9:30 बजे BSE पर यस बैंक का शेयर ₹18.69 पर 5.41% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article