बिजनेस

Yes Bank Q2 Results: यस बैंक का नेट प्रॉफिट सितंबर तिमाही में 147 फीसदी उछलकर 566.59 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Yes Bank Q2 Income: प्राइवेट सेक्टर की यस बैंक ने अपना रिजल्ट जारी कर दिया है। यस बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 147 फीसदी उछलकर 566.59 करोड़ रुपये रहा है। समीक्षाधीन तिमाही में मुख्य (कोर) शुद्ध ब्याज आय 14.3 फीसदी बढ़कर 2,200 करोड़ रुपये हो गई है।

Image

यस बैंक नतीजे।

Photo : Times Now Digital

Yes Bank Q2 Results: प्राइवेट सेक्टर की यस बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 147 फीसदी उछलकर 566.59 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 228.64 करोड़ रुपये रहा था। पिछली, अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 516 करोड़ रुपये रहा था।

Yes Bank की ब्याज आय 14.3 फीसदी बढ़कर 2200 करोड़ रुपये हुई

समग्र कर्ज में 12.4 फीसदी की वृद्धि तथा शुद्ध ब्याज मार्जिन के 2.4 फीसदी तक बढ़ने के कारण समीक्षाधीन तिमाही में मुख्य (कोर) शुद्ध ब्याज आय 14.3 फीसदी बढ़कर 2,200 करोड़ रुपये हो गई। बैंक की गैर-ब्याज आय 16.3 फीसदी बढ़कर 1,407 करोड़ रुपये हो गई। कुल जमाराशि 18 फीसदी रही, जो उद्योग-व्यापी प्रवृत्ति के विपरीत है कि यह ऋण वृद्धि से कम रही।

Yes Bank CEO प्रशांत कुमार

बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) प्रशांत कुमार ने कहा कि बैंक ने चालू वित्त वर्ष में जमा में 17-18 फीसदी और कर्ज में 13-14 फीसदी की वृद्धि का लक्ष्य रखा है। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) सितंबर 2024 के अंत तक घटकर सकल कर्ज का 1.6 फीसदी रह गई, जबकि एक साल पहले यह दो फीसदी थी।

एनपीए घटकर 0.42 फीसदी रहा

इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए घटकर 0.42 फीसदी रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 0.43 फीसदी था। एकीकृत आधार पर बैंक का नेट प्रॉफिट 19 फीसदी की वृद्धि के साथ सितंबर तिमाही में 12,948 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,896 करोड़ रुपये थी।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article