Year Ender: 2025 में कौन यूनिकॉर्न फला फूला, कौन डूबा?

Year Ender 2025: साल 2025 भारत की स्टार्टअप दुनिया के लिए बेहद रोमांचक रहा। जहां कई नए स्टार्टअप्स ने यूनिकॉर्न बनकर धमाकेदार एंट्री की, वहीं कुछ पुराने नामों को बड़ा झटका लगा। इस साल कई नए यूनिकॉर्न्स उभरे और कई दिग्गजों के अचानक फिसले। आइए जानते हैं कौन फला फूला, कौन डूबा।

Year Ender 2025: इस साल भारत के लिए स्टार्टअप-दुनिया में बेहद उत्साहजनक रहा लेकिन सिर्फ नए नाम नहीं, बल्कि कई पुराने सेलिब्रिटी यूनिकॉर्न्स को झटका भी लगा। इस साल की बड़ी स्टोरी है कि नए यूनिकॉर्न्स का जोरदार आना और कुछ नामों का अचानक गिर जाना। आइए जानते हैं कि इस साल क्या हुआ कौन चमका, कौन डूबा।

Year Ender 2025, Unicorn 2025, Startup India, India startups

2025 की स्टार्टअप कहानी: कुछ चमके, कुछ डूबे (तस्वीर-istock)

2025 में नए यूनिकॉर्न की बढ़ती सफलता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 में कुल 11 नए स्टार्टअप्स ने यूनिकॉर्न स्टेटस हासिल किया। इसके साथ भारत में यूनिकॉर्न्स की कुल संख्या 73 हो गई है। नए शामिल हुए स्टार्टअप्स में थे Ai.tech, Navi Technologies, Rapido, Netradyne, Jumbotail, DarwinBox, Vivriti Capital, Veritas Finance, Moneyview, Juspay, और Drools, इनमें से कई फिनटेक और SaaS टेक्नोलॉजी कंपनियां हैं, जो दिखाती हैं कि अब भारत में सिर्फ ई-कॉमर्स या फूड-डिलीवरी तक सीमित नहीं बल्कि फाइनेंस, एआई, लॉजिस्टिक्स, और अन्य सेक्टर में भी बड़ा ग्रोथ हो रहा है। मिसाल के लिए Ai.tech सिर्फ 3 साल में $1.5 बिलियन का वैल्यूएशन लेकर यूनिकॉर्न बना। यह न्यू इडिया की एआई-उन्मुखी क्षमता को दिखाता है। मतलब 2025 में भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से बदल रहा है। नए सेक्टर, नए आइडिया, नई पूंजी, और नए अवसर।

End of Feed