दुनिया में सबसे ज्यादा घाटे में रही ये अरबपति महिला, कोविड के बाद 2.36 लाख करोड़ रु का नुकसान

Yang Huiyan Lost Most Net Worth: पिछले दो वर्षों में दुनिया के किसी भी अरबपति की तुलना में यांग हुइयान ने अधिक संपत्ति खोई है। उनका बिल्डिंग ग्रुप डिफॉल्ट के करीब पहुंच गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यांग हुइवान को लाखों करोड़ का नुकसान
  • कोविड आने के बाद सबसे अधिक नुकसान
  • अब भी अमीरों की लिस्ट में हैं 475वें नंबर पर

Yang Huiyan Net Worth: कोविड के आने के बाद दुनिया भर के अरबपतियों की संपत्ति में भारी गिरावट आई थी। मगर अधिकतर अरबतियों ने अपनी नेटवर्थ में फिर से रिकवरी कर ली। हालांकि एक महिला अरबपति ऐसी है, जिसकी दौलत कोविड के बाद लगातार घटी है। असल में इस महिला की संपत्ति कोविड के बाद दुनिया में सबसे अधिक घटी है। ये हैं रियल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी कंट्री गार्डन (Country Garden) की चेयरपर्सन और चीन की सबसे अमीर महिलाओं में से एक यांग हुइयान (Yang Huiyan)। बता दें कि कंट्री गार्डन भी चीन की ही कंपनी है।

2.36 लाख करोड़ रु का नुकसान

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो वर्षों में दुनिया के किसी भी अरबपति की तुलना में यांग हुइयान ने अधिक संपत्ति खोई है। उनका बिल्डिंग ग्रुप डिफॉल्ट के करीब पहुंच गया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, जून 2021 से उनकी कुल संपत्ति में 84 फीसदी या 28.6 बिलियन डॉलर (2.36 लाख करोड़ रु) की गिरावट आई है।

End of Feed