हर साल बढ़ते हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम से हैं परेशान, इन आसान उपायों से करें 25% तक की बचत

अगर आप महंगे हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको वो तरीके बता रहे हैं जो जिससे आप आसानी से अपना प्रीमियम घटा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम कम किया जा सकता है।

बढ़ते इलाज खर्च ने हेल्थ इंश्योरेंस की मांग बढ़ाई है। इसके चलते हेल्थ इंश्योरेंस लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि, बहुत सारे लोग हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के बाद भारी प्रीमियम बोझ के कारण जारी नहीं रख पा रहे हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो साल दर साल बढ़ते हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम को आसानी से 25% तक कम कर सकते हैं। आइए वो तरीका जानते हैं।

हेल्थ इंश्योरेंस

हेल्थ इंश्योरेंस

सह-भुगतान (co-pay) का विकल्प चुनें

इंश्योरेंस एक्सपर्ट का कहना है कि प्रीमियम घटाने के लिए सह-भुगतान (co-pay) का विकल्प एक बेस्ट विकल्प है। इसमें आप इंश्योरेंस कंपनी के साथ सह-भुगतान (co-pay) का विकल्प चुनते हैं। ऐसा कर आप आसाी से अपने हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम में 20% से 25% की बचत कर सकते हैं। यह तरीका सभी पॉलिसी होल्डर के लिए फायदेमंद है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि स्वास्थ्य जोखिमों के कारण उनका प्रीमियम काफी अधिक होता है।

End of Feed