Warren Buffet: दुनिया के सबसे कामयाब निवेशकों में गिने जाने वाले वॉरेन बफे (Warren Buffett) को इस बार जोरदार झटका लगा है। बफे की कंपनी Berkshire Hathaway को सॉस और फूड प्रोडक्ट बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Kraft Heinz में निवेश पर भारी नुकसान उठाना पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस निवेश में करीब 31,600 करोड़ रुपये (लगभग 3.8 अरब डॉलर) का नुकसान हो चुका है।
क्या हुआ है Kraft Heinz में?
Kraft Heinz एक समय पर अमेरिका की सबसे बड़ी फूड कंपनियों में गिनी जाती थी। बफे की कंपनी ने इसमें 2015 में भारी निवेश किया था, जब Kraft और Heinz का मर्जर हुआ था। बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) इस मर्जर का बड़ा हिस्सा था और आज भी कंपनी में करीब 27% हिस्सेदारी रखती है।
लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। लोगों की खाने की आदतें हेल्दी फूड की तरफ शिफ्ट हो रही हैं, जिससे पुराने ब्रांड्स की सेल पर असर पड़ा है। साथ ही, प्राइवेट लेबल्स यानी लोकल ब्रांड्स के चलते कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी भी घट रही है।
शेयरों की हालत खराब
जहां अमेरिका का प्रमुख स्टॉक इंडेक्स S&P 500 पिछले कुछ सालों में 200% से ज्यादा बढ़ चुका है, वहीं Kraft Heinz के शेयर 2015 के बाद से 62% तक गिर चुके हैं। नतीजा यह हुआ कि Berkshire Hathaway का निवेश तेजी से घटा। जून 2025 की तिमाही में कंपनी की हिस्सेदारी घटकर 8.4 अरब डॉलर रह गई है।
बफे की टीम ने छोड़ा बोर्ड
इस साल की शुरुआत में, Berkshire के प्रतिनिधियों ने Kraft Heinz के बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया। अब कंपनी अपने कुछ ब्रांड्स को बेचने या अलग करने पर विचार कर रही है, ताकि घाटा कम किया जा सके।
