World Bank Poverty Report 2025: भारत ने 17.1 करोड़ लोगों को अत्यंत गरीबी से बाहर निकाला

World Bank Poverty Report 2025: विश्व बैंक ने भारत को लेकर ‘गरीबी और समानता’ पर अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि पिछले एक दशक में, भारत ने गरीबी को काफी हद तक कम किया है। अत्यंत गरीबी यानी प्रतिदिन 2.15 डॉलर से कम पर जीवन यापन करने वाले 17.1 करोड़ लोग गरीबी रेखा बाहर लाया।

World Bank Poverty Report 2025: विश्व बैंक ने भारत को लेकर ‘गरीबी और समानता’ पर अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि पिछले एक दशक में, भारत ने गरीबी को काफी हद तक कम किया है। विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने 2011-12 से 2022-23 के बीच अत्यंत गरीबी (Extreme Poverty) यानी प्रतिदिन 2.15 डॉलर से कम पर जीवन यापन करने वाले 17.1 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। जहां 2011-12 में अत्यंत गरीबी की दर 16.2% थी, वह 2022-23 में घटकर 2.3% रह गई।

World Bank Poverty Report 2025

भारत में घटी गरीबी

World Bank Poverty Report: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान सुधार

ग्रामीण इलाकों में अत्यंत गरीबी 18.4% से घटकर 2.8% रह गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 10.7% से घटकर 1.1% तक पहुंच गई। ग्रामीण-शहरी अंतर भी 7.7% से घटकर 1.7% पर आ गया, जो सालाना 16% की गिरावट को दर्शाता है।

End of Feed