बिजनेस

विश्व बैंक ने भारत की GDP ग्रोथ रेट अनुमान घटाया, इस साल 6.3 फीसदी रहेगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2023, 02:19 PM IST

World Bank Lower India GDP Growth: विश्व बैंक के अनुसार खपत में धीमी बढ़ोतरी होने और ग्लोबल चैलेंज की वजह से ग्रोथ रेट पर असर दिख सकता है। बैंक की रिपोर्ट के अनुसार इनकम में धीमी बढ़ोतरी और कर्ज के महंगा होने का असर निजी उपभोग की ग्रोथ पर पड़ेगा।

Image

इनकम कम बढ़ने का असर

World Bank Lower India GDP Growth: विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान घटा दिया है। बैंक ने साल 2023-24 के लिए भारत की GDP ग्रोथ 6.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। इसके पहले बैंक ने साल 2023-24 के लिए 6.6 फीसदी ग्रोथ रेट की बात कही थी। ग्रोथ रेट में कमी की वजह खपत में कमी को बताया गया है। विश्व बैंक के अनुसार लोगों की इनकम में कम बढ़ोतरी और कर्ज महंगा होने के कारण घरेलू मांग की ग्रोथ पर असर हो सकता है। जिसकी वजह से GDP ग्रोथ रेट कम रह सकती है।

जानें कैसे पड़ रहा है असर

विश्व बैंक के अनुसार खपत में धीमी बढ़ोतरी होने और ग्लोबल चैलेंज की वजह से ग्रोथ रेट पर असर दिख सकता है। बैंक की रिपोर्ट के अनुसार इनकम में धीमी बढ़ोतरी और कर्ज के महंगा होने का असर निजी उपभोग की ग्रोथ पर पड़ेगा। महामारी के दौरान मिल रहे वित्तीय राहत वाले कदमों को वापस लेने की वजह से सरकारी खपत की रफ्तार भी कम रहने का अनुमान है। इसकी वजह से ग्रोथ 6.3 फीसदी पर रह सकती है। विश्व बैंक ने इंडिया डेवेलेपमेंट अपडेट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत का विकास कुछ लचीला बना रहेगा, हालांकि इकोनॉमी में महामारी के बाद सुधार के कई फैक्टर दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं लेकिन भारत तेजी से ग्रोथ करने वाली इकोनॉमी बना हुआ है।

महंगाई घटने का अनुमान

विश्व बैंक ने महंगाई के मोर्चे पर राहत की खबर दी है। उसके अनुसार यह मौजूदा 6.6 फीसदी से घटकर 5.2 फीसदी पर आ सकती है। इसके अलावा चालू खाता घाटा 2023-24 में कम होकर 2.1 फीसदी पर आ सकता है। इसके अलावा अमेरिका और यूरोप में जारी उथल-पुथल ने भारत के लिए जोखिम बना दिया है। इसका असर नौकरियों पर दिख रहा है। भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरियों का स्तर कोरोना के पहले के स्तर पर रिकवर नहीं हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article