TCS-इंफोसिस के बाद Wipro ने भी कर्मचारियों को बुलाया ऑफिस, न आने पर लिया जाएगा एक्शन

Wipro To Implement Hybrid Work Model: भारत की टॉप सॉफ्टवेयर सर्विसेज कंपनियों में से एक विप्रो ने एक अनिवार्य हाइब्रिड वर्क पॉलिसी (Hybrid Work Policy) शुरू की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विप्रो ने कर्मचारियों को बुलाया ऑफिस
  • हफ्ते में 3 दिन ऑफिस से करना होगा काम
  • नहीं आने पर होगी कार्रवाई

Wipro To Implement Hybrid Work Model: भारत की टॉप सॉफ्टवेयर सर्विसेज कंपनियों में से एक विप्रो (Wipro) ने एक अनिवार्य हाइब्रिड वर्क पॉलिसी (Hybrid Work Policy) शुरू की है। इस नए नियम के तहत कंपनी के कर्मचारियों को हर हफ्ते कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करना होगा।

Wipro To Implement Hybrid Work Model

विप्रो हाइब्रिड वर्क मॉडल लागू करेगी

विप्रो का नया नियम 15 नवंबर 2023 से प्रभावी होने जा रहा है। कंपनी ने यह फैसला टीसीएस (TCS) और इंफोसिस (Infosys) सहित प्रमुख भारतीय आईटी कंपनियों के बीच बढ़ते ट्रेंड के मद्देनजर लिया है। कंपनी के अनुसार इस बदलाव का मकसद टीम वर्क को बढ़ाना और व्यक्तिगत बातचीत को बढ़ावा देना है।

End of Feed