International Women's Day: महिलाएं हमेशा मल्टीटास्कर होती हैं। वो घर संभालने के साथ करियर में भी आगे रहती हैं। लेकिन कई बार घर की जिम्मेदारी की वजह से उन्हें पीछे हटना पड़ता है, ऐसे में हम यहां आपको कुछ पार्ट-टाइम बिजनेस के विकल्प के बारे में बता रहे हैं।
महिलाओं के लिए पार्ट टाइम बिजनेस आइडिया
1. ऑनलाइन बेकरी बिजनेस
भारत में, ऑनलाइन फूड का सबसे लोकप्रिय और फायदे वाला बिजनेस है। अगर आपको बेकिंग पसंद है तो आप बेकरी खोल सकते हैं। कम लागत वाले इस बिजनेस आइडिया की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे अपनी रसोई में ही शुरू कर सकते हैं। आपको बस एक ओवन और कुछ और खाने की चीजों की जरूरत होगी। इससे आप कई तरह की ब्रेड, मफिन, कुकीज और पिज्जा के साथ बेच सकते हैं।
2. मेकअप आर्टिस्ट
मेकअप आर्टिस्ट वह होता है जिसे मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट और प्रोसेस की पूरी समझ होती है। एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में सफल होने के लिए, आपको किसी अन्य व्यवसाय की तरह ही बहुत मेहनत करनी होगी। मेकअप कलाकार के रूप में खुद को स्थापित करने में समय और धैर्य लगता है, लेकिन पेमेंट अच्छा होता है। मेकअप कलाकार को ट्रेंड, विभिन्न चेहरे के आकार, स्किन टोन के अनुसार कई मेकअप शैलियों का पता होना चाहिए।
3. ब्लॉगर
घर पर रहने वाली महिलाओं के लिए ब्लॉगिंग एक अच्छा काम है। इसमें आप जितने चाहें उतने घंटे काम कर सकते हैं। आपको बस एक वेबसाइट बनानी है और अपनी रुचियों के बारे में लेख लिखना है। लोगों को ऐसा करने के लिए भुगतान किया जाता है। आप अपनी रुचियों के आधार पर एक ब्लॉग शुरू कर सकते हैं। फूड ब्लॉगिंग, ट्रैवल ब्लॉगिंग, ब्यूटी ब्लॉगिंग, फोटोग्राफी ब्लॉगिंग और चाइल्ड केयर पर ब्लॉगिंग कर सकते हैं।
4. फैशन डिजाइनर
कपड़े, ज्वेलरी बिजनेस हमेशा दुनिया भर में महिलाओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। यदि आप स्टाइल, फैशन की गहरी समझ रखते हैं और कपड़े डिजाइन करने में आनंद लेते हैं तो आप इसे अपना करियर बना सकते हैं। फैशनेबल और आरामदायक कपड़े बनाकर अपने ग्राहकों जैसा बना सकते हैं।
5. योग टीचर
आज कल योग तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखना जरूरी है। ऐसे में आज की व्यस्त कामकाजी समय में एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
