बिजनेस

Wipro Q3 Results: विप्रो को हुआ 24% ग्रोथ के साथ 3,354 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, किया 6 रु के डिविडेंड का ऐलान, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Wipro Q3 Results: विप्रो ने कुल 3.5 बिलियन डॉलर के सौदे किए, जिनमें से बड़े सौदे 961 मिलियन डॉलर के थे, जो कॉन्सटेंट करेंसी टर्म्स में 6% साल-दर-साल की वृद्धि है। विप्रो को उम्मीद है कि मार्च तिमाही के लिए उसके आईटी सर्विस बिजनेस सेगमेंट से रेवेन्यू 2,602 मिलियन डॉलर से 2,655 मिलियन डॉलर के बीच होगा।

Image

विप्रो ने जारी किए तिमाही नतीजे

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • विप्रो ने जारी किए तिमाही नतीजे
  • कमाया 3354 करोड़ का प्रॉफिट
  • किया डिविडेंड का ऐलान

Wipro Q3 Results: देश की प्रमुख आईटी सर्विस कंपनी विप्रो ने शुक्रवार को 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए अपने तिमाही नतीजे पेश कर दिए। इसके प्रॉफिट में 24% की वृद्धि हुई और कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3,354 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया। इसका ऑपरेटिंग रेवेन्यू 0.5% बढ़कर 22,319 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के बोर्ड ने 6 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी ने 28 जनवरी को रिकॉर्ड डेट के रूप में फिक्स किया है। वहीं डिविडेंड की पेमेंट 15 फरवरी को या उससे पहले की जाएगी।

ये भी पढ़ें -

मार्जिन में हुआ सुधार

तिमाही के लिए आईटी सर्विसेज का ऑपरेटिंग मार्जिन 17.5% रहा, जो तिमाही-दर-तिमाही 0.7% और सालाना आधार पर 1.5% की वृद्धि को दर्शाता है। विप्रो की सीएफओ अपर्णा अय्यर ने कहा, "हमने लगातार चौथी तिमाही में मार्जिन बढ़ाया, जिससे हम अपने पहले से घोषित 17.5% मार्जिन लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम हुए। हमारा ईपीएस सालाना आधार पर 24.4% बढ़ा और ऑपरेटिंग कैश फ्लो नेट इनकम का 146.5% रहा।"

3.5 बिलियन डॉलर की डील कीं

कंपनी ने कुल 3.5 बिलियन डॉलर के सौदे किए, जिनमें से बड़े सौदे 961 मिलियन डॉलर के थे, जो कॉन्सटेंट करेंसी टर्म्स में 6% साल-दर-साल की वृद्धि है। विप्रो को उम्मीद है कि मार्च तिमाही के लिए उसके आईटी सर्विस बिजनेस सेगमेंट से रेवेन्यू 2,602 मिलियन डॉलर से 2,655 मिलियन डॉलर के बीच होगा।

कितने पर बंद हुआ शेयर बाजार

तीसरी तिमाही में ऑपरेटिंग कैश फ्लो 4,930 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही से 3% अधिक है और तिमाही के लिए शुद्ध आय का 146.5% है। शुक्रवार को एनएसई पर विप्रो के शेयर 2.2% गिरकर 281.7 रुपये पर बंद हुए।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article