Wipro Share Price: गुरुवार को विप्रो के शेयरों में 6.2% की गिरावट दर्ज की गई, और NSE पर यह ₹232.15 के इंट्राडे लो तक पहुँच गए। यह गिरावट तब आई जब कंपनी ने मार्च 2025 तिमाही के लिए ₹3,570 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो कि पिछले साल की समान तिमाही के ₹2,835 करोड़ से 26% अधिक है। यह बाजार की अपेक्षाओं को भी पार कर गया, जो ₹3,290 करोड़ के आसपास थीं।
हालाँकि, कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू ग्रोथ सिर्फ 1% रही, और आईटी सर्विसेज सेगमेंट की रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 1.2% और सालाना आधार पर 2.3% की गिरावट देखी गई।
CEO श्रीनी पलिया ने बताया कि FY25 का समापन दो मेगा डील्स और बेहतर क्लाइंट सैटिस्फैक्शन के साथ हुआ, लेकिन विश्लेषकों की राय मिली-जुली है।
क्या करें निवेशक – खरीदें, बेचें या रोक कर रखें?
SMC Global Securities की वरिष्ठ विश्लेषक सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी ने अच्छा मुनाफा कमाया है, लेकिन धीमी ग्रोथ की आशंका चिंता का विषय है।
Choice Broking के सुमीत बगड़िया ने "Sell on Rise" की सलाह देते हुए बताया कि ₹248 पर रेजिस्टेंस है और शेयर ₹210 तक जा सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
