बिजनेस

Is Share Market open on Saturday: क्या बजट के दिन शनिवार को खुले रहेंगे शेयर बाजार? 1 फरवरी को निफ्टी-सेंसेक्स खुलेंगे या नहीं

NSE trading on February 1: 1 फरवरी 2025 को आम बजट पेश होने के कारण NSE, BSE और MCX में ट्रेडिंग होगी। यह तीसरी बार होगा जब बजट के दिन शनिवार को शेयर बाजार खुलेगा। सभी मुख्य सेगमेंट में सामान्य ट्रेडिंग होगी।

Image

बजट वाले दिन NSE और BSE में फुल ट्रेडिंग सेशन रहेगा।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 फरवरी 2025 को शेयर बाजार रहेगा खुला
  • NSE और BSE में सामान्य दिनों की तरह ट्रेडिंग होगी।
  • तीसरी बार बजट के दिन शनिवार को बाजार में ट्रेडिंग होगी

Budget 2025 Stock market: 1 फरवरी 2025 (शनिवार) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। इस दिन, आमतौर पर बंद रहने वाले भारतीय शेयर बाजार खुले रहेंगे। NSE और BSE ने घोषणा की है कि बजट के दिन दोनों एक्सचेंजों में सामान्य ट्रेडिंग होगी।

तीसरी बार शनिवार को खुलेगा बाजार

यह तीसरी बार है जब बजट के दिन शनिवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी। इससे पहले 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को भी बजट वाले दिन बाजार खुला था। आमतौर पर भारतीय शेयर बाजार वीकेंड पर बंद रहते हैं, लेकिन इस बार विशेष ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा।

BSE-NSE में फुल ट्रेडिंग सेशन

बजट वाले दिन NSE और BSE में फुल ट्रेडिंग सेशन रहेगा।

  • इक्विटी मार्केट: सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
  • कमोडिटी डेरिवेटिव्स मार्केट: शाम 5 बजे तक
  • प्री-मार्केट ट्रेडिंग: सुबह 9:00 से 9:08 बजे तक

सेटलमेंट हॉलिडे के चलते "T0" सेशन नहीं रखा गया है। 31 जनवरी (शुक्रवार) की ट्रेडिंग का सेटलमेंट सोमवार, 3 फरवरी को किया जाएगा।

MCX भी रहेगा खुला

इक्विटी और कमोडिटी डेरिवेटिव्स के अलावा, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) भी 1 फरवरी को लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article