बिजनेस

EPS 95: बजट में नहीं मिली तो क्या अब मिलेगी पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी! सरकार जल्द बढ़ाएगी न्यूनतम पेंशन?

श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने EPS-95 पेंशनभोगियों की न्यूनतम पेंशन बढ़ाने और मुफ्त चिकित्सा सुविधा जैसी मांगों पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। हालांकि, बजट 2025-26 में कोई घोषणा न होने से पेंशनभोगियों में निराशा बनी हुई है।

Image

केंद्रीय बजट 2025-26 में घोषणा न होने से पेंशनभोगियों में निराशा, सरकार के अगले कदम पर टिकी निगाहें।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • EPS-95 पेंशनभोगियों की न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर सरकार गंभीर, जल्द हो सकता है फैसला।
  • श्रम मंत्री मांडविया ने पेंशनभोगियों और उनके जीवनसाथी के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा का भी दिया आश्वासन।
  • केंद्रीय बजट 2025-26 में घोषणा न होने से पेंशनभोगियों में निराशा, सरकार के अगले कदम पर टिकी निगाहें।

ईपीएस-95 पेंशनभोगियों के संगठन ईपीएस-95 आंदोलन समिति ने शनिवार को जानकारी दी कि केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने उनकी प्रमुख मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संगठन के बयान के अनुसार, श्रम मंत्री ने देशभर के 78 लाख पेंशनभोगियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया है और उनके समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

पेंशनभोगियों की प्रमुख मांगें

बयान में कहा गया कि ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति (NAC) ने निम्नलिखित मुद्दों को सरकार के सामने रखा है उनमें

  • न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी।
  • पेंशनभोगियों और उनके जीवनसाथी के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा।
  • उच्च पेंशन लाभ के लिए आवेदन प्रक्रियाओं में सुधार शामिल है।

मंत्री ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन

एनएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने बताया कि हाल ही में श्रम मंत्री और वित्त मंत्री के साथ हुई बैठक में न्यूनतम पेंशन में वृद्धि पर सकारात्मक चर्चा हुई। हालांकि, केंद्रीय बजट 2025-26 में इस पर कोई घोषणा न होने से पेंशनभोगियों में निराशा बनी हुई है। इसी को लेकर शुक्रवार को श्रम मंत्री और एनएसी प्रतिनिधिमंडल के बीच एक अहम बैठक हुई, जहां मांडविया ने पेंशनभोगियों की मांगों पर ठोस निर्णय लेने का भरोसा दिया।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article