Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक निफ्टी50 और सेंसेक्स 26 फरवरी 2025, बुधवार को महा शिवरात्रि के अवसर पर बंद रहेंगे। भारतीय राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि की है। महा शिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है।
भारतीय शेयर बाजार 26 फरवरी 2025 (बुधवार) को महा शिवरात्रि के अवसर पर बंद रहेगा।
भारतीय शेयर बाजार 2025 में कुल 14 दिन बंद रहेगा
मार्च 2025 में कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
- 14 मार्च (शुक्रवार): होली
- 31 मार्च (सोमवार): ईद उल-फितर
अप्रैल 2025: कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
- 10 अप्रैल (गुरुवार): श्री महावीर जयंती
- 14 अप्रैल (सोमवार): डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती
- 18 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे
मई 2025: कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
1 मई (गुरुवार): महाराष्ट्र दिवस
अगस्त 2025: : कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
- 15 अगस्त (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस
- 27 अगस्त (बुधवार): गणेश चतुर्थी
अक्टूबर 2025: कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
- 2 अक्टूबर (गुरुवार): गांधी जयंती / दशहरा
- 21 अक्टूबर (मंगलवार): दिवाली लक्ष्मी पूजन
- 22 अक्टूबर (बुधवार): दिवाली बलिप्रतिप्रदा
नवंबर 2025: कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
- 5 नवंबर (बुधवार): प्रकाश गुरपुरब श्री गुरु नानक देव जयंती
दिसंबर 2025: कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
- 25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस
भारतीय शेयर बाजार का समय
भारतीय शेयर बाजार का समय नियमित रूप से सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होता है। बाजार खुलने से पहले एक प्री-ओपन सेशन सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे तक चलता है। भारतीय शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे इन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए अपने ट्रेडिंग प्लान तैयार करें।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
