क्या प्राइवेट कर्मचारियों की पेंशन ₹1000 से बढ़कर होगी ₹7500? सरकार ने संसद में दिया EPS पर जवाब

देश में प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद अभी न्यूनतम पेंशन सिर्फ 1000 रुपये मिलती है। इसे कई वर्षों से बढ़ाए जाने की मांगी की जा रही है। हाल में यह मुद्दा संसद में उठा है।

EPS Pension Hike 2026 : अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य EPFO की पेंशन योजना का लाभ लेता है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। पिछले कई वर्षों से कर्मचारी संगठनों की मांग है कि एम्प्लॉइज पेंशन स्कीम (EPS) के तहत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹7,500 प्रति माह किया जाए।

EPS EPFO

पेंशन बढ़ाने की मांग पर सरकार ने दिया जवाब

लोकसभा में इस सवाल का जवाब देते हुए श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने सरकार का रुख साफ कर दिया है।

End of Feed