बिजनेस

Hero Motors IPO: क्या हीरो मोटर्स का नहीं आएगा IPO? वापस लिया 900 करोड़ रुपये का आईपीओ का आवेदन

Hero Motors IPO news: नए इक्विटी शेयर जारी कर 500 करोड़ रुपये जुटाने और प्रवर्तक फर्मों की तरफ से 400 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का प्रस्ताव रखा था। ओएफएस के तहत ओपी मुंजाल होल्डिंग्स 250 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेच रही थी, जबकि भाग्योदय इन्वेस्टमेंट्स और हीरो साइकिल्स 75-75 करोड़ रुपये के शेयर बेच रही थीं।

Image

हीरो मोटर्स IPO।

Photo : Times Now Digital

Hero Motors IPO details: हीरो मोटर्स कंपनी समूह की वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी हीरो मोटर्स लिमिटेड ने 900 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए दाखिल अपना आवेदन वापस ले लिया है। बाजार नियामक सेबी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, हीरो मोटर्स लिमिटेड ने आईपीओ की मंजूरी के लिए दायर किए गए अपने दस्तावेजों के मसौदे को वापस ले लिया है।

नए इक्विटी शेयर जारी कर 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

कंपनी ने अपने दस्तावेजों के मसौदे में नए इक्विटी शेयर जारी कर 500 करोड़ रुपये जुटाने और प्रवर्तक फर्मों की तरफ से 400 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का प्रस्ताव रखा था। ओएफएस के तहत ओपी मुंजाल होल्डिंग्स 250 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेच रही थी, जबकि भाग्योदय इन्वेस्टमेंट्स और हीरो साइकिल्स 75-75 करोड़ रुपये के शेयर बेच रही थीं।

अगस्त में सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए थे

इसने आईपीओ लाने के लिए नियामक की मंजूरी लेने के लिए अगस्त में सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए थे। कंपनी ने अपना आवेदन वापस लेने की कोई वजह न बताते हुए कहा है कि उसने दस्तावेजों का मसौदा पांच अक्टूबर, 2024 को वापस ले लिया। हीरो मोटर्स भारत की अग्रणी वाहन प्रौद्योगिकी कंपनी है। यह हीरो मोटर्स दो खंडों- इंजन समाधान और मिश्र धातु एवं धातु में काम करती है। इसकी भारत, ब्रिटेन और थाइलैंड में छह विनिर्माण इकाइयां हैं।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article