बिजनेस

BPCL Share: प्रॉफिट बुकिंग के बाद क्या अब दौड़ लगाएगा BPCL? एक्सपर्ट से जानें BUY, SELL या करें HOLD

BPCL Share Price : BPCL के स्टॉक में बढ़त देखने को मिली। इस स्टॉक में पिछले तीन दिन में निवेशकों ने थोड़ी-बहुत प्रॉफिट बुकिंग की है। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि निवेशक 320 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस लगाकर स्टॉक को होल्ड करना चाहिए। इसके शेयरों में पिछले 2 सप्ताह में 0.37 फीसदी की तेजी रही है। वहीं, ये शेयर पिछले एक महीने में 2.01 फीसदी तक चढ़ा है।

Image

BPCL Share Price टारगेट।

Photo : Times Now Digital

BPCL Share Price Target : Bharat Petroleum Corporation Ltd (BPCL) के स्टॉक में बढ़त देखने को मिली। निवेशकों को इस स्टॉक में आगे क्या स्ट्रैटजी अपनानी चाहिए, इस बारे में ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने अपनी राय दी।

BPCL Share Price

मार्केट एक्सपर्ट ने Bharat Petroleum Corporation Ltd (BPCL) के काउंटर में अच्छी मूव के बाद स्टॉक अब थोड़ा सा कंसोलिडेट कर रहा है। इसके चार्ट स्ट्रक्चर में भी कोई दिक्कत नहीं दिख रही है। इस स्टॉक में पिछले तीन दिन में निवेशकों ने थोड़ी-बहुत प्रॉफिट बुकिंग की है। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि निवेशक 320 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस लगाकर स्टॉक को होल्ड करें।

यहां देखें पूरा वीडियो

BPCL Share Price History

BSE की वेबसाइट के अनुसार, BPCL का मार्केट कैप (19 अक्टूबर 2024 तक) 1,48,657.65 करोड़ रुपये है। BSE Analytics के मुताबिक, इसके शेयरों में पिछले 2 सप्ताह में 0.37 फीसदी की तेजी रही है। वहीं, ये शेयर पिछले एक महीने में 2.01 फीसदी तक चढ़ा है।

तीन महीने में शेयर में 7.73 फीसदी तक उछाल आया है। छह महीने में भी इस शेयर में 16.20 फीसदी की तेजी दिखाई है। शेयर ने एक साल में भी 95.60 फीसदी का रिटर्न दिया जबकि 5 साल में 31.72 फीसदी तक रिटर्न दिया है। इस शेयर का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर और न्यूनतम स्तर क्रमशः 376 रुपये और 165.75 रुपये है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article