बिजनेस

Tomorrow Bank Holiday: कल बैंक खुलेंगे या नहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को कहां-कहां है छुट्टी, चेक करें

Independence Day 15 August 2024: कल 15 अगस्त है। कल स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

Image

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 15 अगस्त को बंद रहेंगे बैक
  • सरकारी-प्राइवेट सभी बैंक रहेंगे बंद
  • ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

Independence Day 15 August 2024: 15 अगस्त 2024 को देश भर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भर में बहुत से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैंक ग्राहकों के मन में यह सवाल आ सकता है कि क्या कल यानी 15 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे या नहीं? गौरतलब है कि भारत का केंद्रीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर महीने के हिसाब से बैंकों की छुट्टी की लिस्ट पहले ही जारी कर देता है। आइये आपको इस लिस्ट के अनुसार बताते हैं कि 15 अगस्त 2024 को बैंक बंद रहेंगे या नहीं। साथ ही जानेंगे कि अगस्त 2024 में बैंकों की और कौन-कौन सी छुट्टियां बाकी हैं।

ये भी पढ़ें -

15 अगस्त को बैंकों की छुट्टी है या नहीं

बता दें कि 15 अगस्त को बैंकों की छुट्टी है। इस दिन पूरे देश के सारे बैंक बंद रहेंगे। आप इस लिंक पर जाकर खुद भी छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

अगस्त 2024 में छुट्टियों की लिस्ट: (Bank Holiday List)

तारीखदिनछुट्टी का कारण
4 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफ
10 अगस्त 2024शनिवारदूसरा शनिवार
11 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफ
15 अगस्त 2024गुरुवारस्वतंत्रता दिवस
18 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफ
19 अगस्त 2024सोमवाररक्षा बंधन
24 अगस्त 2024शनिवारचौथा शनिवार
25 अगस्त 2024रविवारवीक ऑफ
26 अगस्त 2024सोमवारजन्माष्टमी

ये है राज्यों के हिसाब से छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday List)

अगस्त महीने में ऊपर बताई गई छुट्टियों में से कुछ छुट्टियां ऐसी हैं, जिनमें से कुछ पर केवल कुछ ही राज्यों के बैंक बंद रहेंगे। चेक करें लिस्ट।

  • 3 अगस्त, 2024: केर पूजा (अगरतला)
  • 8 अगस्त, 2024: टेंडोंग लो रम फैट (गंगटोक)
  • 13 अगस्त, 2024: देशभक्त दिवस (इम्फाल)
  • 20 अगस्त, 2024: श्री नारायण गुरु जयंती (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)

अगस्त में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

अब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 18 अगस्त को रविवार और 19 अगस्त को रक्षा-बंधन की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 24 अगस्त को चौथे शनिवार और 25 अगस्त को रविवार की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे।
Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article