क्या 500 रुपये के नोट बंद हो जाएंगे? केंद्रीय मंत्री ने संसद में दिया ये जवाब

500 Rupee Notes: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद को बताया कि सरकार ₹500 नोटों की आपूर्ति बंद नहीं करेगी और एटीएम ₹100 या ₹200 के नोटों के साथ ₹500 भी जारी करेंगे। इसके साथ ही, RBI ने 28 अप्रैल 2025 को परिपत्र जारी कर बैंकों और एटीएम संचालकों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से ₹100 और ₹200 के नोट जारी करें।

500 Rupee Notes : 500 रुपये के नोटों के बंद होने के अटकलों के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री वित्त पंकज चौधरी ने मंगलवार को संसद को बताया कि सरकार ₹500 के नोटों की आपूर्ति बंद करने की कोई योजना नहीं बना रही है। एटीएम से अब भी ₹500 के साथ-साथ ₹100 या ₹200 के नोट निकाले जा सकेंगे। आरबीआई ने 28 अप्रैल 2025 को एक सर्कुलर जारी किया, जिसका शीर्षक था: 'एटीएम के माध्यम से ₹100 और ₹200 के नोटों का वितरण'। इसमें बैंकों और एटीएम ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया था कि वे अपने मशीनों से नियमित रूप से ₹100 और ₹200 के नोट निकालें। राज्य मंत्री ने बताया कि आरबीआई ने छोटे मूल्य के नोटों के वितरण को बढ़ाने का निर्देश दिया है ताकि आम जनता को अधिक इस्तेमाल होने वाले नोट आसानी से मिल सकें।

RBI, Rs 500 banknotes,  denomination, Notbandi, Pankaj Chaudhary

500 रुपये के नोटों की बंदी की खबरों पर सरकार की प्रतिकिया (तस्वीर-istock)

आरबीआई की समय-सीमा

30 सितंबर, 2025 तक: 75% एटीएम कम से कम एक कैसट से ₹100 या ₹200 के नोट निकालेंगे।

End of Feed