Share Market: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने शुक्रवार को रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी यह दर पहले की तरह ही 5.5% पर बनी रहेगी। इस फैसले के बाद घरेलू शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 166.26 अंक टूटकर 80,543.99 अंक पर निफ्टी 75.35 अंक के नुकसान से 24,574.20 अंक पर बंद हुए।
सेंसेक्स 166.26 अंक की गिरावट के साथ 80,543.99 पर और निफ्टी 75.35 अंक या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 24,574.20 पर बंद हुआ. लगभग 1292 शेयरों में तेजी, 2594 शेयरों में गिरावट और 144 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. वहीं बाजार खुलने के सिर्फ 70 मिनट के अंदर ही निवेशकों को करीब ₹2.13 लाख करोड़ का नुकसान हो गया। बाजार खुलते वक्त सेंसेक्स का मार्केट कैप ₹4,47 लाख करोड़ से ज्यादा था, जो घटकर ₹4,45 लाख करोड़ पर आ गया।
RBI का रुख
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है और मौद्रिक नीति का रुख न्यूट्रल यानी संतुलित रखा गया है। हालांकि यह फैसला पहले से उम्मीद के मुताबिक था, लेकिन बाजार को इससे ज्यादा राहत की उम्मीद थी, खासतौर पर क्योंकि पिछली बार रेपो रेट में 0.50% की कटौती की गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि ब्याज दरों में कोई राहत नहीं मिलने से निवेशकों का भरोसा डगमगाया और उन्होंने भारी बिकवाली शुरू कर दी।
महंगाई और GDP का अनुमान
RBI ने उपभोक्ता महंगाई (CPI) के अनुमान को घटाकर 3.1% कर दिया है, जो पहले 3.7% था। हालांकि, कोर महंगाई करीब 4% के आस-पास बनी रह सकती है। वहीं, FY2026 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा गया है।
किन सेक्टरों को सबसे ज्यादा नुकसान?
नीति के ऐलान के बाद शेयर बाजार के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1% से ज्यादा टूट गए। रियल्टी और ऑटो सेक्टर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
रियल एस्टेट सेक्टर
रियल्टी सेक्टर के सभी स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए। प्रेस्टिज 2.5% गिरा और टॉप लूजर रहा।डीएलएफ, फीनिक्स, आनंद राज, ब्रिगेड, लोढ़ा और गोदरेज प्रॉपर्टीज जैसे शेयरों में भी 1% से ज्यादा गिरावट आई।
ऑटो सेक्टर
बॉश का शेयर 4.6% टूटा। बालकृष्ण इंडस्ट्रीज में 3% गिरावट रही। मदरसन, हीरो मोटोकॉर्प, एक्साइड, टीआई इंडिया, टीवीएस मोटर में भी कमजोरी रही।हालांकि मारुति और आयशर मोटर्स बढ़त में रहे।
बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर
रेपो रेट स्थिर रहने से बैंकिंग स्टॉक्स पर मिश्रित असर पड़ा। HDFC बैंक, कोटक बैंक, SBI, ICICI बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा हरे निशान में बंद हुए। जबकि इंडसइंड बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में गिरावट रही।
Sensex-Nifty का हाल
बुधवार को शेयर बाजार में हल्की गिरावट के बावजूद कई कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले। सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की, जबकि बाकी 10 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं, निफ्टी 50 की 50 में से 30 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, 19 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला।
सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल के शेयरों ने सबसे ज्यादा 1.47% की तेजी दिखाई, जबकि इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 0.70% टूटे।
हरे निशान में खुले ये शेयर
- भारती एयरटेल: +0.97%
- पावरग्रिड: +0.58%
- मारुति सुजुकी: +0.51%
- महिंद्रा एंड महिंद्रा: +0.46%
- बजाज फाइनेंस: +0.45%
- एशियन पेंट्स: +0.34%
- अडाणी पोर्ट्स और ट्रेंट: +0.33%
- एलएंडटी और आईसीआईसीआई बैंक: +0.25%
- बाकी कई शेयरों में भी हल्की बढ़त देखी गई।
- सनफार्मा: -0.59%
- टेक महिंद्रा: -0.39%
- एचसीएल टेक: -0.28%
- एचडीएफसी बैंक: -0.18%
- रिलायंस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और टीसीएस जैसे दिग्गजों के शेयरों में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।
फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली
बुधवार सुबह के कारोबार में फार्मा सेक्टर के शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। नतीजतन, निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1% से ज्यादा टूट गया। इसकी बड़ी वजह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान है, जिसमें उन्होंने भारत से आने वाले फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स पर 250% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। इसी बयान के बाद निवेशकों में घबराहट बढ़ी और फार्मा स्टॉक्स दबाव में आ गए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
