बिजनेस

TCS ने फिर की सीनियर स्टाफ के वैरिएबल में कटौती, जानें क्यों लगातार तीसरी बार हुआ ऐसा

TCS variable pay cut: TCS ने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में लगातार तीसरी बार सीनियर कर्मचारियों की वैरिएबल पे में कटौती की है। नई पॉलिसी के अनुसार, अब QVA ऑफिस अटेंडेंस से जुड़ी होगी। कंपनी ने सालाना वेतनवृद्धि भी टाल दी है, जिससे कर्मचारियों में चिंता है।

Image

TCS ने लगातार तीसरी तिमाही में सीनियर कर्मचारियों की वैरिएबल पे में कटौती की।

Photo : BCCL

TCS variable pay cut: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने जनवरी-मार्च तिमाही में अपने सीनियर स्टाफ की वैरिएबल पे में कटौती की है। यह तीसरी तिमाही है जब कंपनी ने लगातार कुछ कर्मचारियों के वैरिएबल अलाउंस में कटौती की है। एक कर्मचारी के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया कि, “सीनियर कर्मचारियों के लिए वैरिएबल पे CTC का 15-20% होता है। मुझे पिछली तिमाही में सिर्फ 20% वैरिएबल पे ही मिला है।”

हालांकि कंपनी का कहना है कि उसने 70% कर्मचारियों को 100% QVA (क्वार्टरली वैरिएबल अलाउंस) दिया है। बाकी कर्मचारियों को उनका प्रदर्शन और डिवीजन की परफॉर्मेंस देखकर QVA मिला है।

नई पॉलिसी: ऑफिस अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा QVA

अप्रैल 2024 से लागू की गई टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नई पॉलिसी के तहत कर्मचारियों की ऑफिस अटेंडेंस के आधार पर QVA (Quarterly Variable Allowance) का भुगतान किया जाएगा। इस नीति के अनुसार, जिन कर्मचारियों की उपस्थिति 85% से अधिक है, उन्हें 100% QVA मिलेगा। वहीँ जिनकी उपस्थिति 75% से 85% के बीच है, उन्हें 75% QVA का भुगतान किया जाएगा। 60% से 75% उपस्थिति वालों को 50% QVA मिलेगा, जबकि 60% से कम उपस्थिति वाले कर्मचारियों को किसी प्रकार का QVA नहीं दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य कर्मचारियों को अधिकतर समय कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए प्रोत्साहित करना है।

वेतन बढ़ोतरी में देरी

TCS ने सालाना वेतनबढ़ोतरी को भी फिलहाल टाल दिया है। HR प्रमुख मिलिंद लकड़ ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण यह फैसला लिया गया है और कंपनी स्थिति देखकर वेतन बढ़ोतरी की घोषणा बाद में करेगी।

कर्मचारी जुड़ाव और प्रमोशन पर TCS का फोकस

जनवरी से मार्च 2025 की तिमाही के दौरान TCS ने 625 नए कर्मचारियों की भर्ती की, जिससे कंपनी ने पिछली तिमाही की 5,370 की गिरावट को पलटा। पूरे वित्त वर्ष FY25 में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 6,433 की बढ़ोतरी के साथ कुल 6,07,979 तक पहुंच गई। इस दौरान, कंपनी ने 1.10 लाख से अधिक कर्मचारियों को प्रमोशन दिए, जो कि सभी चार तिमाहियों में समान रूप से वितरित किए गए।

इसके अलावा, FY25 में 42,000 फ्रेशर्स की नियुक्ति भी की गई, और कंपनी का लक्ष्य अगले वर्ष भी उतने ही या उससे अधिक फ्रेशर्स की नियुक्ति करना है। TCS ने साफ किया है कि प्रशिक्षण और प्रतिभा विकास में निवेश जारी रहेगा।

एट्रिशन रेट में मामूली बढ़ोतरी

मार्च तिमाही में एट्रिशन बढ़कर 13.3% हो गया, जो पिछली तिमाही में 13% था। हालांकि, तिमाही आधार पर वार्षिक एट्रिशन रेट में 130 बेसिस पॉइंट की गिरावट भी देखी गई है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article