बिजनेस

बार-बार प्रीमियम बढ़ने की टेंशन खत्म, Long-Term Car Insurance बचाएगा आपके पैसे

अगर आप भी एक बार कार खरीदने के बाद इसका इस्तेमाल कई वर्षों तक करने वाले हैं तो आपको हर साल कार इंश्योरेंस रिन्यू करवाने की जगह लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस का विकल्प चुनना चाहिए।

Image

Long Term Car Insurance के फायदे (AI Generated Image)

कार खरीदने के बाद उसका इंश्योरेंस करवाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है सही तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी चुनना भी है। आमतौर पर कार खरीदने के बाद लोग हर साल अपनी कार का इंश्योरेंस रिन्यू करवाते हैं, लेकिन इससे अलग लॉन्ग टर्म कार इंश्योरेंस (Long-Term Car Insurance)भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसके कई फायदे हैं और बेहतर वित्तीय सुरक्षा भी मिलती है। अगर आप भी हर साल इंश्योरेंस रिन्यू करवाने के झंझट से बचना चाहते हैं और लंबे समय तक बिना किसी चिंता के अपनी कार को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो लॉन्ग-टर्म कार इंश्योरेंस को चुन सकते हैं-

क्या होता है Long-Term Car Insurance?

Long-Term Car Insurance ऐसी पॉलिसी होती है, जिसकी वैलिडिटी एक साल के बजाय कई वर्षों तक रहती है। बीमा कंपनी के आधार पर इसकी अवधि 2 या 3 साल (और कुछ मामलों में इससे अधिक) भी हो सकती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको हर साल पॉलिसी रिन्यू करवाने की जरूरत नहीं पड़ती। एक बार पॉलिसी लेने के बाद तय अवधि तक आपकी गाड़ी बीमा सुरक्षा के दायरे में रहता है।

Long-Term Car Insurance के फायदे

हर साल रिन्यूअल की झंझट से मिलेगी राहत

एनुअल इंश्योरेंस में हर साल पॉलिसी की एक्सपायरी डेट याद रखना, समय पर प्रीमियम भरना और रिन्यूअल करवाना जरूरी होता है। अगर समय पर रिन्यूअल नहीं किया गया तो पॉलिसी लैप्स हो सकती है, जिससे दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, Long-Term Policy में यह चिंता काफी हद तक खत्म हो जाती है क्योंकि पूरी अवधि तक बीमा सुरक्षा लगातार बनी रहती है।

प्रीमियम में हो सकती है बचत

लॉन्ग-टर्म इंश्योरेंस का एक बड़ा फायदा यह भी है कि भविष्य में प्रीमियम बढ़ने का असर तुरंत नहीं पड़ता। अगर आपने कई वर्षों की पॉलिसी पहले ही खरीद ली है, तो उस अवधि तक आपको बार-बार बढ़ी हुई प्रीमियम दरों का सामना नहीं करना पड़ता। हालांकि, अलग-अलग बीमा कंपनियों की शर्तें अलग हो सकती हैं, इसलिए पॉलिसी खरीदने से पहले सभी नियमों को अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए।

No Claim Bonus (NCB) का बेहतर लाभ

अगर पॉलिसी अवधि के दौरान कोई क्लेम नहीं किया जाता, तो कई बीमा कंपनियां No Claim Bonus (NCB) का लाभ देती हैं। इससे भविष्य में प्रीमियम पर छूट मिल सकती है। लॉन्ग-टर्म पॉलिसी में भी NCB से जुड़े नियम कंपनी के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए पॉलिसी खरीदने से पहले इसकी जानकारी लेना जरूरी है।

लगातार बनी रहती है बीमा सुरक्षा

कई बार लोग व्यस्तता के कारण इंश्योरेंस रिन्यू करवाना भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में गाड़ी बिना बीमा के सड़क पर चलती है, जो कानूनी और वित्तीय दोनों दृष्टि से जोखिम भरा हो सकता है। Long-Term Car Insurance इस जोखिम को कम करता है क्योंकि लंबे समय तक पॉलिसी एक्टिव रहती है और बार-बार रिन्यूअल की जरूरत नहीं होती।

पॉलिसी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • अलग-अलग बीमा कंपनियों की पॉलिसी और प्रीमियम की तुलना करें।
  • कवरेज, एक्सक्लूजन और क्लेम प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें।
  • कैशलेस गैराज नेटवर्क की जानकारी जरूर लें।
  • एड-ऑन कवर जैसे Zero Depreciation, Engine Protection और Roadside Assistance को जरूरत के अनुसार चुनें
  • No Claim Bonus और रिन्यूअल से जुड़े नियमों को समझकर ही फैसला लें।
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article