बिजनेस

सेंसेक्स 1320 और निफ्टी 375 अंक फिसला, 6 लाख करोड़ साफ, ये हैं गिरावट के पांच कारण?

शेयर बाजार में मंगलवार में चौतरफा बिकवाली हो रही है। कारोबार की शुरुआत में ही बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित पूरे बाजार में बिकवाली हावी हो रही है। जबकि, सोमवार को बाजार में जमकर खरीदारी हुई थी। आखिर एक ही दिन में बाजार का रुख पूरी तरह क्यों पलटा?

Image

बाजार में बड़ी गिरावट (इमेज क्रेडिट कैन्वा)

why market is down today: भारतीय बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी करीब 370 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 25,337.15 अंक तक फिसल गया है। वहीं, सेंसेक्स 1320 की गिरावट के साथ 81,967.00 अंक तक फिसल गया है। मंगलवार को कारोबार की शुरुआत ही कमजोरी के साथ हुई। बैंकिंग, आईटी, एमफसीजी सहित तमाम सेक्टर में बिकवाली के चलते मार्केट ब्रेड्थ भी बेहद कमजोर दिख रही है।

मार्केट कैप से 6 लाख करोड़ साफ

बाजार में आई चौतरफा बिकवाली के चलते लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। खासतौर पर निफ्टी और सेंसेक्स में लिस्टेड ब्लू चिप्स कंपनियों में आई भारी गिरावट की वजह से मार्केट कैप में बड़ी कमी आई है। सोमवार को क्लोजिंग के समय लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 4,68,52,324.31 करोड़ रुपये रहा। वहीं, मंगलवार को यह 4,63,52,324.31 करोड़ से ज्यादा गिर गया।

आईटी स्टॉक्स में भारी बिकवाली

आज के सत्र में NIFTY IT लगभग % गिरा, जबकि उसके प्रमुख कंस्टिटुएंट्स जैसे Infosys, Tata Consultancy Services, HCL Technologies, Tech Mahindra, Persistent Systems और Coforge में 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है, जो बढ़ती AI-डिसरप्शन चिंताओं और IBM के शेयर क्रैश से मार्केट सेंटीमेंट कमजोर होने का संकेत है।

शेयरगिरावट (%)
Infosys-3.05%
Tata Consultancy Services-2.56%
HCL Technologies-3.70%
Tech Mahindra-3.26%
Wipro-1.79%
Persistent Systems-4.99%
Coforge-4.75%

मार्केट ब्रेड्थ हुई कमजोर

24 फरवरी को बाजार की ब्रेड्थ कमजोर रही। कुल 3,063 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें सिर्फ 697 शेयरों में बढ़त जबकि 2366 में गिरावट दर्ज हुई ।

क्यों आई बाजार में गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट का कोई एक फैक्टर नहीं है। बल्कि, मल्टीपल फैक्टर का असर है। इनमें IT सेक्टर की कमजोरी, वैश्विक अनिश्चितता, रुपये में गिरावट और महंगे कच्चे तेल ने बाजार की धारणा को कमजोर किया, जिससे सेंसेक्स 1320 अंक तक टूट गया और निफ्टी 25,300 के नीचे फिसल गया।

1. IT शेयरों में भारी बिकवाली : बाजार की गिरावट की सबसे बड़ी वजह IT सेक्टर में तेज सेलऑफ रही। AI आधारित डिसरप्शन को लेकर नई चिंताओं के बीच Nifty IT इंडेक्स 3% से ज्यादा टूट गया। HCL Tech, Infosys जैसे दिग्गज शेयरों में 3–4% तक की गिरावट ने सेंसेक्स और निफ्टी पर सीधा दबाव डाला।

2. रुपये में कमजोरी : रुपया शुरुआती कारोबार में 90.96 प्रति डॉलर तक फिसल गया। मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने घरेलू मुद्रा पर दबाव बनाया। कमजोर रुपया विदेशी निवेश प्रवाह और बाजार धारणा पर नकारात्मक असर डालता है।

3. कमजोर वैश्विक संकेत : अमेरिकी बाजारों में करीब 2% की गिरावट और ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर फिर से अनिश्चितता ने एशियाई बाजारों को भी सतर्क रखा। वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर की आशंकाओं ने निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता घटाई।

4. वीकली एक्सपायरी का असर : निफ्टी डेरिवेटिव्स की साप्ताहिक एक्सपायरी के कारण बाजार में अस्थिरता बढ़ी। एक्सपायरी वाले दिन ट्रेडर्स पोजीशन स्क्वेयर ऑफ या रोलओवर करते हैं, जिससे तेज इंट्राडे मूवमेंट देखने को मिलता है।

5. कच्चे तेल में उछाल : ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया। ऊंचे तेल दाम भारत के लिए चिंता का विषय हैं क्योंकि इससे ट्रेड डेफिसिट और महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है। इसका असर निवेशकों की धारणा पर नकारात्मक पड़ा।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article