रेलवे स्टॉक्स में क्यों आई बिकवाली, 4% की गिरावट के बाद एक साल के निचले स्तर पर IRFC

Railway Stocks में पिछले 3 महीने में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, बुधवार को भी रेलवे स्टॉक्स में व्यापक बिकवाली हुई है। खासतौर पर IRFC में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, 52वीक हाई के लिहाज से देखें, तो सबसे ज्यादा गिरावट टेक्समो में है।

बजट में मिले जोरदार बूस्ट के बावजूद Railway PSU सेक्टर के शेयरों में भारी दबाव दिख रहा है। बुधवार को IRFC में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा पूरा NIFTY RAILWAYS PSU इंडेक्स भी लाल निशान में ट्रेड कर रहा है। IRFC में जहां ऑफर फॉर सेल (OFS) की वजह से गिरावट है।

Railway Stocks

रेलवे स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

वहीं, रेलवे सेक्टर में जारी दबाव के बीच Texmaco Rail में सबसे बड़ी गिरावट आई है। यह शेयर 52 वीक हाई 189 से करीब 43 फीसदी गिरावट के साथ 106 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। यह गिरावट केवल टेक्निकल करेक्शन नहीं, बल्कि पूरे रेलवे थीम में ठंडे पड़ते सेंटिमेंट को भी दर्शाती है।

End of Feed