Exclusive: बजट वाले दिन बिहार की मधुबनी साड़ी क्यों पहनीं? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया ये जवाब

Nirmala Sitharaman Exclusive Interview With Navika Kumar: निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया। बजट पेश करने के दौरान उन्होंने बिहार की फेमस मधुबनी साड़ी पहनी थी। इसको लेकर जब टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने सवाल किया तो उन्होंने इसका खुलकर जवाब दिया।

Nirmala Sitharaman Exclusive Interview With Navika Kumar: बजट 2025-26 पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि बजट वाले दिन बिहार की मधुबनी साड़ी क्यों पहनी थी? इस पर उन्होंने कहा कि मधुबनी आर्ट बहुत ही शानदार है। मुझे इससे बहुत लगाव है। मुझे जब सम्मान के साथ दिया तो मेरा भी फर्ज है कि सम्मान दिया जाए।

Nirmala Sitharaman Exclusive Interview With Navika Kumar

निर्मला सीतारमण का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

बिहार के चुनाव आ रहे हैं, आपने बजट पर मधुबनी साड़ी पहनी, संयोग है कि इसी महीने आपको मधुबनी साड़ी प्रजेंट हुई थी, विपक्ष इसमें पॉलिटिकल एजेंडा भी देख रहा है, इस सवाल पर निर्मला ने कहा कि इसमें गलती क्या है, हां मैं बिहार को एप्रेसिट करती हूं, मैं बिहार के लोगों को पसंद करती हूं, मिथलांचल सुंदर इलाका है। वहां कितने कलाकार हैं, उसमें कितनी सुंदरता है, उनकी बोल-चाल उनकी भाषा सुनने में कितना मजा आता है। मैं ईमानदारी से इसे महसूस करती हूं। मेरे मन में उनके लिए भावना है इसलिए पहना।

End of Feed