बिजनेस

Manappuram Share: मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में 15% का लोअर सर्किट, किस वजह से आई गिरावट; ब्रोकरेज ने भी घटाई रेटिंग

Manappuram Share Price: आज शुरुआती कारोबारी सत्र में मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में 15 फीसदी की गिरावट आई और यह निचले सर्किट पर पहुंच गया। यह सुबह 10:20 बजे 15.03% की गिरावट के साथ 150.67 रुपये पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक को कई ब्रोकरेज फर्मों ने इसकी रेटिंग डाउनग्रेड करते हुए और टारगेट प्राइस में भी कटौती की है।

Image

मणप्पुरम फाइनेंस शेयर प्राइस टारगेट।

Photo : Times Now Digital

Why Manappuram Share Falling: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मणप्पुरम सहित चार NBFC पर मटेरियल सुपरवाइजरी में गड़बड़ी का हवाला देते हुए बैन लगाया है। जिन चार NBFC पर बैन लगाया गया है उनमें आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस (मणप्पुरम फाइनेंस की सहायक कंपनी), आरोहन फाइनेंशियल सर्विसेज, डीएमआई फाइनेंस और नवी फिनसर्व शामिल हैं। जिसके बाद आज शुरुआती कारोबारी सत्र में मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में 15 फीसदी की गिरावट आई और यह निचले सर्किट पर पहुंच गया।

इस अपडेट के बाद, स्टॉक को कई ब्रोकरेज फर्मों ने इसकी रेटिंग डाउनग्रेड करते हुए टारगेट प्राइस में भी कटौती की है। जो कि 21 अक्टूबर, 2024 से प्रभावी होगी। विनियामक कार्रवाई के बाद, मणप्पुरम के शेयर को विभिन्न ब्रोकरेज ने डाउनग्रेड कर दिया। यहाँ हम आपको इसके बारे विस्तार से बता रहे हैं।

मॉर्गन स्टेनली: इक्वल वेट | टारगेट प्राइस: 170 रुपये

मॉर्गन स्टेनली ने मणप्पुरम फाइनेंस को ओवरवेट से घटाकर इक्वल-वेट कर दिया है, जबकि टारगेट प्राइस को 262 रुपये से घटाकर 170 रुपये कर दिया है।

बोफा: खरीदें | टारगेट प्राइस: 220 रुपये

बोफा ने शेयर पर अपनी खरीद रेटिंग बरकरार रखी, लेकिन लक्ष्य मूल्य को 250 रुपये से घटाकर 220 रुपये कर दिया।

जेफरीज: होल्ड करें | टारगेट प्राइस: 167 रुपये

जेफरीज ने स्टॉक को पिछली खरीद से घटाकर होल्ड रेटिंग पर ला दिया है, साथ ही लक्ष्य मूल्य को 270 रुपये से घटाकर 167 रुपये कर दिया है।

RBI ने आशीर्वाद (MGFL की MFI सहायक कंपनी) और चुनिंदा NBFC पर प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिससे आय में कमी आने की संभावना है और इसलिए जेफरीज ने FY25-26 EPS में 11-19% की कटौती की है। अब इस बात का जोखिम है कि आशीर्वाद को पूंजी जुटाने की जरूरत है और अगर सहायक कंपनी की नेटवर्थ कम होती है तो पैरेंट को पूंजी लगानी पड़ सकती है। हालांकि, मूल्यांकन में गिरावट की संभावना सीमित है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article