बिजनेस

ITR फाइलिंग की डेडलाइन आज के लिए क्यों बढ़ी, जानें आपके लिए इसमें क्या छिपा है सबक?

आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 15 सितंबर तक रिकॉर्ड 7.3 करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल हुए, जो पिछले साल के 7.28 करोड़ से ज्यादा है।

Image

इनकम टैक्स रिटर्न

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने सोमवार देर रात एक बयान में इनकम टैक्स पेयर्स को राहत देते हुए ITR (आयकर रिटर्न) दाखिल करने की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ाकर 16 सितंबर कर दी। यानी अब आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख आज है। इससे पहले भी आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि, 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दिया गया था। आखिर, इस बार रिटर्न फाइल की डेडलाइन दो बार बढ़ाने की क्यों जरूरत पड़ी? अगर आप टैक्सपेयर्स है तो आपके लिए यह जानना जरूरी भी है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों एक दिन बढ़ी रिटर्न फाइल की डेडलाइन और इस फैसले से आपको क्या सबक मिल सकती है।

इसलिए एक दिन बढ़ानी पड़ी डेडलाइन

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 15 सितंबर थी। इस बार आयकर विभाग लोगों को डेडलाइन से पहले रिटर्न फाइल करने के लिए लगातार अलर्ट कर रहा था। इसका असर भी हुआ। करीब 6 करोड़ लोगों ने शनिवार तक रिटर्न फाइल किया भी हुआ था। हालांकि, बहुत सारे लोगों ने अपना रिटर्न फाइल नहीं किया। वे डेडलाइन करीब आने पर रिटर्न भरने लगे। इसके चलते आखिरी मिनट में रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या लाखों में पहुंच गई। इससे लोगों को आयकर विभाग की वेबसाइट पर परेशानी होनी लगी।

आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स के लिए 24x7 हेल्पडेस्क सुविधा शुरू भी की थी। विभाग टैक्सपेयर्स को कॉल, लाइव चैट, वेबएक्स सेशन और ट्विटर/X के माध्यम से सहायता प्रदान करना भी शुरू किया। हालांकि, इससे समस्या खत्म नहीं हुई। लोगों ने रिटर्न भरने में आ रही परेशानी की शिकायत सोशल मीडिया पर करना शुरू किया। करदाताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंटों द्वारा सोशल मीडिया पर शिकायतें आ रही थीं कि आधिकारिक पोर्टल पर समस्याओं के कारण वे आईटीआर दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। रिटर्न भरने वाले धीमी वेबसाइट की शिकायत और आयकर पोर्टल डाउन होने की भी शिकायत कर रहे थे। उन्होंने आयकर आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। इसको देखते हुए आयकर विभाग ने एक दिन डेडलाइन बढ़ाने का फैसला लिया है।

आपके लिए क्या है सबक?

अगर आप टैक्सपेयर्स है तो आपके लिए यह घटना एक सबक भी है। आप रिटर्न फाइल करने का इंतजार आखिरी समय तक के लिए नहीं करें। आप समय से पहले अपना रिटर्न फाइल कर लें। डेडलाइन के बिल्कुल करीब रिटर्न भरने पर आपको समस्या का सामना करना पउ़ सकता है। आयकर विभाग हमेशा से रिटर्न फाइल करने के लिए काफी वक्त देता है। आप अगर डेडलाइन से पहले रिटर्न फाइल करेंगे तो कोई समस्या नहीं आएगी। आएगी भी तो आपके समय उसे ठीक करने का समय होगा। इस तरह आप बिना परेशानी के अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article