न्यूयॉर्क से टोक्यो तक खिले दुनिया के बाजार, Gift Nifty भी 24000 पार, कहां से आई गुड न्यूज?

भारतीय बाजार आज 14 अप्रैल को भले ही बंद हैं। लेकिन, न्यूयॉर्क से टोक्यो तक दुनिया के बाजारों में हरियाली है। गिफ्ट निफ्टी भी 24 हजार पार हो गया है। क्यों यह भारतीय बाजार के लिए राहत भरी खबर है?

न्यूयॉर्क से लेकर टोक्यो तक बाजारों में तेजी है। भारत का फ्यूचर इंडेक्स Gift Nifty भी 24,000 पार हो चुका है। यह भारतीय बाजार के लिए अच्छा संकेत है। जबकि, एक दिन पहले ही अमेरिका और ईरान के बीच डील नहीं होने और होर्मुज में अमेरिकी ब्लॉकेड की वजह से भारत सहित पूरी दुनिया के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली थी। लेकिल, रातों-रात कुछ ऐसे बदलाव हुए हैं, जिनकी वजह से अब बाजारों का सेंटिमेंट पॉजिटिव और रिस्क ऑन हो गया है। लिहाजा, आज 14 अप्रैल को भारतीय बाजार अंबेडकर जयंती के चलते बंद हैं। लेकिन, जब बुधवार 15 अप्रैल को बाजार खुलेंगे, तो इन पॉजिटिव फैक्टर्स को प्राइस इन जरूर करेंगे।

Gift Nifty, Gift Nifty today 14 April

गिफ्ट निफ्टी में तेजी

डिप्लोमेसी दे रही उम्मीद

US Iran Talks ग्लोबल बाजारों में तेजी की असली ट्रिगर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती बातचीत है। सीजफायर खत्म होने से पहले दोनों देशों के बीच एक और मीटिंग की संभावना बन रही है। पाकिस्तान, तुर्की और ओमान जैसे देशों की मध्यस्थता में बातचीत आगे बढ़ रही है। संकेत मिल रहे हैं कि डील की दिशा में प्रगति हो रही है और जरूरत पड़ने पर सीजफायर बढ़ाया भी जा सकता है।

End of Feed