GAIL share : आज 6 फीसदी उछला स्टॉक, ब्रोकरेज हाउस हुए बुलिश, दे दिया 195 रुपये का टारगेट; जानें वजह

GAIL share price : GAIL के शेयरों में 6% तक की तेजी देखने को मिली है। ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने इसे BUY रेटिंग दी है और 195 रुपये का टारगेट तय किया है। जानिए GAIL की आगामी योजनाएं, बाजार पर असर और निवेशकों के लिए कितना फायदेमंद रहेगा यह स्टॉक।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रोकरेज बुलिश: Motilal Oswal ने 195 रुपये का टारगेट दिया
  • तेजी का कारण: PNGRB के नए टैरिफ बदलाव से शेयरों को बढ़त
  • पिछला परफॉर्मेंस: पिछले 5 साल में 223% से ज्यादा का रिटर्न

GAIL share price target : सोमवार, 24 मार्च को पेट्रोलियम और नेचुरल गैस बोर्ड (PNGRB) से जुड़े नए बदलावों के चलते सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी GAIL और गुजरात स्टेट पेट्रोनट लिमिटेड (GSPL) के शेयरों में 6% तक की तेजी देखी गई। इसमें बढ़त गिरावट का सिलसिला जारी है। सुबह 10:11 बजे यह 183.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बता दें PNGRB प्राकृतिक गैस पाइपलाइन टैरिफ नियमों, 2008 में संशोधन करने की योजना बना रहा है और 11 अप्रैल तक सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी गई हैं।

gail-share-price-target-2025

GAIL में पैसा लगाना फायदे का सौदा? जानें 195 रुपये के टारगेट का पूरा सच!

ब्रोकरेज हाउस GAIL पर बुलिश , 195 रुपये का टारगेट

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने GAIL के शेयरों पर "BUY" रेटिंग बनाए रखी है। बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, पिछले छह महीनों में इस स्टॉक में 17.73% की गिरावट आई है, जबकि पिछले 5.5 महीनों में इसमें लगभग 30% की गिरावट देखी गई है। हालांकि, FY25 के लिए स्टॉक का मूल्यांकन आकर्षक माना जा रहा है, क्योंकि यह 9.2-गुना प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) पर कारोबार कर रहा है।

End of Feed