क्यों पिटा भारतीय बाजार? Gold-Silver से लेकर ग्लोबल मार्केट तक अब कहां बनेगा पैसा?

भारतीय शेयर बाजार ने पिछले 2 साल में निवेशकों को निराश किया है। वहीं, गोल्ड और सिल्वर भी पिछले कई महीनों से पिट रहे हैं।

Share Market and Gold-Silver Investment Outlook: भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए 2026 आसान नहीं रहा है। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, रुपये की कमजोरी और महंगे क्रूड ऑयल ने बाजार की चाल पर दबाव बनाया है। ऐसे में दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने भारतीय बाजार की कुछ ऐसी कमियों की ओर इशारा किया है, जिन्हें समझना निवेशकों के लिए जरूरी है। उनकी नजर सिर्फ सेंसेक्स और निफ्टी पर नहीं, बल्कि बाजार की असली चौड़ाई, रुपये की गिरती वैल्यू और दुनिया के दूसरे बाजारों में मौजूद अवसरों पर भी है।

Share Market to gold and silver investment

शंकर शर्मा ने बताया अब इन बाजारों में मौका

12 अक्टूबर, 2026 को कारोबार के दौरान भारतीय बाजार शुरुआती तेजी गंवाकर लाल निशान में आ गए। वहीं, अक्टूबर में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) भारतीय शेयरों से करीब ₹44,166 करोड़ निकाल चुके थे। पूरे 2026 में उनकी निकासी ₹3 लाख करोड़ के पार पहुंच गई थी। ऊंचे क्रूड ऑयल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और मजबूत डॉलर को इस दबाव की प्रमुख वजहों में गिना जा रहा है।

End of Feed