Bandhan Bank Share Price : बंधन बैंक के शेयरों में 9 फीसदी तक उछल गए हैं। सुबह 10 बजे यह 204.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। बंधन बैंक स्टॉक में यह तेजी भारतीय रिजर्व बैंक ने पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता को तीन साल के लिए बंधन बैंक का प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आई है। सेनगुप्ता का तीन साल का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तारीख से गिना जाएगा।
बंधन बैंक शेयर प्राइस टारगेट।
Why Bandhan Bank stock jumped: किस वजह से बंधन बैंक के शेयर में आज तेजी
भारतीय रिजर्व बैंक ने आठ अक्टूबर, 2024 के अपने पत्र के जरिये इस पद पर सेनगुप्ता की नियुक्ति को पूर्व-स्वीकृति दे दी है। बैंक ने कहा कि सेनगुप्ता बैंक के फाउंडर एमडी एवं सीईओ चंद्रशेखर घोष की जगह लेंगे जो नौ जुलाई को पद से हट गए थे। फिलहाल बैंक के एक कार्यकारी निदेशक रतन केश अंतरिम एमडी और सीईओ के रूप में काम कर रहे हैं। सेनगुप्ता सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी एवं सीईओ रह चुके हैं। वह खुदरा और कॉरपोरेट बैंकिंग दोनों क्षेत्रों में लंबा अनुभव रखते हैं।
Bandhan Bank Share Price Target
अंतर्राष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने बंधन बैंक के लिए 240 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने पार्थ सेनगुप्ता को प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त किए जाने को एक सकारात्मक घटनाक्रम बताया है।
Bandhan Bank Share Price History
कैलेंडर वर्ष 2024 में अब तक, बंधन बैंक के शेयर की कीमत ने बीएसई सेंसेक्स में 13 प्रतिशत की तेजी की तुलना में 17 प्रतिशत की गिरावट के साथ बाजार से कम प्रदर्शन किया है। शेयर ने 4 जनवरी, 2024 को 263.15 रुपये के 52-सप्ताह के उच्च स्तर को छुआ था। बंधन बैंक के शेयर में पिछले 1 साल में 18.57 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
बंधन बैंक का मुख्यालय
बंधन बैंक का मुख्यालय कोलकाता में है और यह माइक्रोफाइनेंस व्यवसाय के लिए समूह-आधारित व्यक्तिगत ऋण मॉडल का पालन करता है। 30 जून, 2024 तक, बंधन बैंक के पास 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में फैली 6,297 शाखाओं, बैंकिंग इकाइयों या डोरस्टेप सर्विस सेंटर (DSC) और GRUH केंद्रों का नेटवर्क था।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
