Who is Noel tata: नोएल टाटा, नवल एच टाटा और सिमोन एन टाटा के बेटे हैं। वे 40 से ज्यादा सालों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं। उन्हें रतन टाटा के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नोएल टाटा, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी के तौर पर काम करते हैं। वे टाटा समूह की कई कंपनियों के बोर्ड में भी काम करते हैं। वे ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन और टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन हैं।
नोएल रतन टाटा का रतन टाटा से क्या रिलेशन
नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई और नवल और सिमोन टाटा के बेटे हैं। उनकी शादी आलू मिस्त्री से हुई है, जो दिवंगत पल्लोनजी मिस्त्री की बेटी और दिवंगत साइरस मिस्त्री की बहन हैं। शापूरजी पल्लोनजी परिवार के पास टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 18.4 फीसदी की हिस्सेदारी है। नोएल की दो बेटियाँ भी हैं जिनका नाम माया और लिआह है।
नोएल टाटा ने कहां से की है पढ़ाई
उनका आखिरी कार्यकारी पद अगस्त 2010 से नवंबर 2021 के बीच टाटा समूह की ट्रेडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन ब्रांच टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के मैनेजमेंट के तौर पर था, जहां उन्होंने कंपनी के 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के टर्नओवर से लेकर 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा के कारोबार की देखरेख की। टाटा इंटरनेशनल से पहले, नोएल टाटा ट्रेंट लिमिटेड के MD के तौर पर काम कर चुके हैं। नोएल टाटा ने ससेक्स यूनिवर्सिटी (यूके) से ग्रेजुएट किया है और INSEAD से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (IEP) पूरा किया है।
Noel Tata Net Worth: नोएल टाटा नेटवर्थ
नोएल टाटा नेटवर्थ डीएनए इंडिया के अनुसार, नोएल टाटा की टोटल नेटवर्थ 1.5 बिलियन डॉलर (करीब 12,455 करोड़ रुपये) है।
