Mehul Choksi: कौन है मेहुल चौकसी, करता था कौन सा कारोबार, क्यों हुआ गिरफ्तार?

Mehul Choksi: भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर भारतीय बैंकिंग इतिहास में सबसे बड़ा घोटाले का आरोप है। उसने अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पीएनबी से 14000 करोड़ रुपये का घोटाला किया। आइए जानते हैं वह कौन सा कारोबार करता था।

Mehul Choksi : भगोड़े भारतीय बिजनेसमैन मेहुल चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के कहने पर शनिवार को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने भांजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पीएनबी से 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है, जो भारतीय बैंकिंग के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला है। आइए जानते हैं वह भारत में कौन सा कारोबार करता था।

Mehul Choksi

भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार

Mehul Choksi: हीरा व्यापारी था मेहुल चौकसी

मेहुल चौकसी भारतीय बिजनेसमैन है जो लंबे समय तक हीरों के व्यापार से जुड़ा रहा। मेहुल चौकसी हीरा व्यापार करता था, जो गीतांजलि जेम्स लिमिटेड नामक कंपनी का मालिक था। यह कंपनी हीरे और आभूषणों के व्यापार में अग्रणी मानी जाती थी और इसके भारत सहित दुनिया के कई देशों में शोरूम्स थे। चौकसी का कारोबार गहनों के डिजाइन, निर्माण और बिक्री से जुड़ा हुआ था। एक समय में वह भारत के प्रमुख ज्वेलर्स में गिने जाते थे।

End of Feed