बिजनेस

कौन हैं Ruchir Modi जिन्हें पूर्व IPL चेयरमैन ललित मोदी ने बनाया अपना उत्तराधिकारी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 03:13 PM IST

Lalit Modi, Ruchir Modi: ललित मोदी ने अपने बेटे रुचिर मोदी (Ruchir Modi) के नाम अपनी सारी संपत्ति ट्रांसफर कर दी है। रुचिर मोदी 28 साल के हैं।

नई दिल्ली। ललित मोदी (Lalit Modi) ने अपनी सारी संपत्ति अपने बेटे रुचिर मोदी (Ruchir Modi) के नाम कर दी है। उनकी संपत्ति लगभग साढ़े चार हजार करोड़ रुपये है। इसके बाद से ही रुचिर मोदी के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। रुचिर मोदी एंटरप्रीइजेज, मोदी केयर, केके मोदी ग्रुप और गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वे मोदी वेंचर के फाउंडर भी हैं। अब ललित मोदी और मोदी ग्रुप का सारा कारोबार रुचिर मोदी संभालेंगे। कहा जा रहा है कि खराब सेहत के चलते ललित मोदी ने यह फैसला लिया है।

आईपीएल (IPL) की शुरुआत में अहम भूमिका निभाने वाले ललित मोदी की तबीयत इन दिनों खराब चल रही है। हाल ही में उनकी एक फोटो भी सामने आई, जिसमें वो ऑक्सीजन सपोर्ट में दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में ललित मोदी पर धोखाधड़ी का आरोप है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article