कौन है वो शख्स, जिसने रजनीकांत को दिया 100 करोड़ का चेक, 1.25 करोड़ की BMW

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Sep 1, 2023, 04:14 PM IST

Kalanithi Maran Who Gave Rajinikanth 100 Cr Cheque And BMW:जेलर फिल्म के लिए रजनीकांत ने 110 करोड़ रुपये की फीस ली थी। ऐसे में 100 करोड़ रुपये और BMW कार मिलने के बाद वह 211 करोड़ रुपये हो गई। जेलर ने अब तक करीब 600 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Who Is Kalanithi Maran Who Gave Rajinikanth 100 Cr Cheque And BMW X7:सुपरस्टार रजनीकांत जो भी करते हैं, वह रिकॉर्ड बना देता है। उनकी जेलर फिल्म ने रिकॉर्ड कमाई की है। और अब उसकी सफलता से खुश होकर, एक शख्स ने उन्हें 100 करोड़ रुपये का चेक दे डाला है। यही नहीं इसके बाद उस शख्स ने उन्हें 1.25 करोड़ रुपये की BMW कार भी गिफ्ट कर दी है। इस भारी भरकम रकम के मिलने के बाद रजनीकांत भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर बन गए हैं। जेलर फिल्म के लिए रजनीकांत ने 110 करोड़ रुपये की फीस ली थी। ऐसे में 100 करोड़ रुपये और BMW कार मिलने के बाद वह 211 करोड़ रुपये हो गई। रजनीकांत को 100 करोड़ का चेक और BMW कार सन ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन कलानिधि मारन ने दी है।

KALANITHI MARAN GIFT CHEQUE RAJINIKANTH

जेलर की सफलता से मिला गिफ्ट

कौन हैं कलानिधि मारन

फोर्ब्स की लेटेस्ट लिस्ट के अनुसार कलानिधि मारन भारत के 77 वें सबसे अमीर शख्स है। और उनके पास करीब 24 हजार करोड़ रुपये (3 अरब डॉलर) की दौलत है। पहले वह अपने परिवार के पब्लिशिंग बिजनेस से जुड़े और उसके बाद 1993 में सन नेटवर्क को लांच किया। आज उसके 33 चैनल हैं और करीब 9.5 करोड़ दर्शक हैं। उन्हें दक्षिण भारत का 'टेलीविजन राजा' भी कहा जाता है। टेलीविजन के अलावा वह डीटीएच और एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस का भी कारोबार देखते हैं। सन पिक्चर्स ने ही जेलर को प्रोड्यूस किया है। और उसकी सफलता से खुश होकर कलानिधि मारन ने रजनीकांत को चेक और कार गिफ्ट की है। चेक में कितनी राशि लिखी गई है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन मशहूर फिल्म ट्रेड एनॉलिस्ट मानोबाला विजयबालन ने ट्वीट कर चेक की राशि 100 करोड़ रुपये होने का दावा किया है।

End of Feed