एप्पल की सीनियर अधिकारी इप्सिता दासगुप्ता एचपी की भारतीय कारोबार प्रमुख नियुक्त

Ipsita Dasgupta: दासगुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में एचपी की रणनीति और लाभ-हानि से जुड़े सभी पहलुओं को देखेंगी।

Ipsita Dasgupta: पर्सनल कम्प्यूटर विनिर्माता एचपी ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी इप्सिता दासगुप्ता को अपने भारतीय कारोबार का नया प्रमुख नियुक्त किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, “दासगुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में एचपी की रणनीति और लाभ-हानि से जुड़े सभी पहलुओं को देखेंगी।” इससे पहले दासगुप्ता एप्पल के मुख्यालय में एप्पल सर्विसेज की वरिष्ठ निदेशक (विपणन) के रूप में कार्यरत थीं।

Ipsita Dasgupta

दासगुप्ता 30 अक्टूबर को एचपी के साथ जुड़ेंगी

बयान के मुताबिक, दासगुप्ता 30 अक्टूबर को एचपी के साथ जुड़ेंगी और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी डेविड मैकक्वेरी के अधीन काम करेंगी।

End of Feed