New India Cooperative Bank scam: 122 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में महाप्रबंधक हितेश मेहता की हुई गिरफ्तारी

New India Cooperative Bank scam: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक और लेखा प्रमुख हितेश मेहता को 122 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घोटाला बैंक के प्रभादेवी और गोरेगांव शाखाओं में हुआ था। मामले की जांच के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक पर कई कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिसमें जमाकर्ताओं की धन निकासी पर रोक शामिल है।

न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक और लेखा प्रमुख हितेश मेहता को 122 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा की गई, जहां उनसे तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई।

who is general manager hitesh mehta

RBI की कड़ी कार्रवाई।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

बैंक के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) देवर्षि घोष ने शुक्रवार को दादर पुलिस स्टेशन में गबन की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, हितेश मेहता ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बैंक के प्रभादेवी और गोरेगांव कार्यालयों की तिजोरी से 122 करोड़ रुपये की हेराफेरी की।

End of Feed