बिजनेस

FTX fraud case: कौन हैं सैम बैंकमैन फ्राइड, जिसने 8 अरब डॉलर का किया क्रिप्टो फ्रॉड, अब 25 साल की जेल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 29, 2024, 03:01 PM IST

Who is Sam Bankman: सैम को दिसंबर-2022 में बहामास से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था। बैंकमैन को नवंबर-2023 में निवेशकों और ग्राहकों के साथ 8 अरब डॉलर से ज्यादा, यानी करीब 832 अरब रुपए की धोखाधड़ी का दोषी पाया गया था।

Image

सैम बैंकमैन-फ्राइड

Photo : iStock

Who is Sam Bankman: एफटीएक्स के को-फाउंडर सैम बैंकमैन-फ्राइड (FTX founder Sam Bankman-Fried) को गुरुवार को 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई। सैम पर क्रिप्टो फ्रॉड के लिए कस्टमर्स का पैसा चुराने और निवेशकों को गुमराह करने का आरोप है। इस मामले में बैंकमैन-फ्राइड के 3 दोस्त भी दोषी हैं। बैंकमैन-फ्राइड ने सजा के बाद कहा, 'उन्होंने सेल्फिश डिसीजन लिए, जो उन्हें हर दिन परेशान करते हैं।'

मामले में सैम को दिसंबर-2022 में बहामास से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था। बैंकमैन को नवंबर-2023 में निवेशकों और ग्राहकों के साथ 8 अरब डॉलर से ज्यादा, यानी करीब 832 अरब रुपए की धोखाधड़ी का दोषी पाया गया था।

अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े घोटालों में शामिल

इस मामले को अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े घोटालों में से एक माना गया। बैंकमैन-फ्राइड को दोषी करार देने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। एक समय FTX दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज फर्म थी।

कौन हैं सैम बैंकमैन-फ्राइड?

बैंकमैन-फ्राइड एक समय क्रिप्टो इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक थे। बैंकमैन-फ्राइड ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की थी। 2019 में उन्होंने क्रिप्टो एक्सचेंज स्टार्टअप FTX की स्थापना की थी। कुछ ही समय में ये स्टार्टअप दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म बन गया। उनकी कंपनी ने भारत के ई-स्पोर्ट सेगमेंट में भी निवेश किया। सैम ने अपना पूरा कारोबार बहामास शिफ्ट कर लिया। उसकी बैटल रॉयल गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) टीम TSM के साथ पार्टनरशिप भी थी। अमेरिका प्रतिष्ठित बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने 2021 में सैम को 30 साल कम उम्र के 30 सबसे सफल कारोबारियों की लिस्ट में भी शामिल किया।

लेकिन, दिलचस्प बात यह है कि FTX घोटाला आने के बाद इसी फोर्ब्स ने 2023 में सैम को हॉल ऑफ शेम यानी कुख्यात लोगों की सूची में भी जगह दी। इस लिस्ट में 10 कामयाबी मिलने के बाद गलत रास्ता अपनाया और बर्बाद हो गए।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article