बिजनेस

Reliance News: मुकेश अंबानी ने खेला नया दांव, 375 करोड़ रु में खरीद लिया कर्किनोस हेल्थकेयर

Reliance Acquires Karkinos Healthcare : कर्किनोस हेल्थकेयर, जिसे 24 जुलाई 2020 को भारत में स्थापित किया गया था, कैंसर का शीघ्र पता लगाने और प्रभावी इलाज के लिए तकनीकी समाधान मुहैया कराता है। कंपनी का उद्देश्य वर्तमान में उपलब्ध उपचारों से कम लागत में उन्नत सेवाएं प्रदान करना है, और इसके बावजूद यह अच्छा लाभ कमा रही है।

Image

कर्किनोस हेल्थकेयर के फाउंडर मुकेश अंबानी के एडवाइज भी हैं।

Photo : Times Now Digital

Who is Founder of Karkinos Healthcare: अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 375 करोड़ रुपये की राशि में प्रौद्योगिकी आधारित स्वास्थ्य देखभाल मंच कर्किनोस का अधिग्रहण किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शनिवार को घोषणा की कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स (आरएसबीवीएल) ने कर्किनोस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के शेयरों का अलॉटमेंट पूरा कर लिया है।

What does Karkinos Healthcare do: कैंसर का जल्दी पता लगाना काम

कर्किनोस हेल्थकेयर, जिसे 24 जुलाई 2020 को भारत में स्थापित किया गया था, कैंसर का शीघ्र पता लगाने और प्रभावी इलाज के लिए तकनीकी समाधान मुहैया कराता है। कंपनी का उद्देश्य वर्तमान में उपलब्ध उपचारों से कम लागत में उन्नत सेवाएं प्रदान करना है, और इसके बावजूद यह अच्छा लाभ कमा रही है।

Who are the investors in Karkinos Healthcare : कर्किनोस के प्रमुख निवेशक

कर्किनोस हेल्थकेयर के प्रमुख निवेशकों में इवर्ट इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (टाटा संस की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी), रिलायंस डिजिटल हेल्थ लिमिटेड (रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी), मेयो क्लिनिक (यूएस), सुंदर रमन (रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स के निदेशक) और रवि कांत (टाटा मोटर्स के पूर्व एमडी) शामिल हैं।

Karkinos Healthcare Acquisition, Reliance Industries news, owner of Karkinos

कर्किनोस हेल्थकेयर के फाउंडर।

कर्किनोस हेल्थकेयर का विस्तार

कर्किनोस हेल्थकेयर ने दिसंबर 2023 तक लगभग 60 अस्पतालों के साथ साझेदारी की है, जिससे यह स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति बना चुका है।

Who is the owner of Karkinos: कर्किनोस हेल्थकेयर के फाउंडर कौन हैं?

वेंकट, कर्किनोस हेल्थकेयर के फाउंडर और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन के सलाहकार हैं। कार्किनोस की स्थापना से पहले, वेंकट ने टाटा समूह के साथ विभिन्न पदों पर 15 साल से अधिक समय बिताया। टाटा समूह में उनका अंतिम कार्य टाटा ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी के रूप में था, जहाँ वे 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के ट्रस्ट के विकास कार्यक्रमों के संचालन, निरीक्षण और समन्वय के लिए जिम्मेदार थे।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article