शादीशुदा बेटी के पैसों पर किसका ज्यादा हक़ मां बाप या ससुराल वाले?

शादी के बाद भी महिला की कमाई और उसकी संपत्ति पर उसका अपना अधिकार रहता है। लेकिन अगर महिला की मृत्यु बिना वसीयत के हो जाए, तो उसकी संपत्ति किसे मिलेगी? इसका जवाब कानून में तय उत्तराधिकार के नियमों से मिलता है।

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि शादी के बाद महिला की कमाई पर न तो उसके माता-पिता और न ही ससुराल वालों का अपने आप कोई अधिकार हो जाता है। महिला अपनी सैलरी, बचत, बैंक बैलेंस और खुद खरीदी गई संपत्ति की मालिक होती है। वह अपनी कमाई का इस्तेमाल अपनी मर्जी से कर सकती है। पति या ससुराल वाले भी उसकी अनुमति के बिना उसकी संपत्ति पर मालिकाना हक नहीं जता सकते। इसी तरह माता-पिता भी उसकी कमाई पर कानूनी दावा नहीं कर सकते।

Daughter Money

शादीशुदा बेटी के पैसों पर किसका ज्यादा हक़ मां बाप या ससुराल वाले?

महिला की मृत्यु के बाद किसे मिलती है संपत्ति?

अगर किसी हिंदू महिला की मृत्यु बिना वसीयत बनाए हो जाती है, तो उसकी संपत्ति का बंटवारा हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम (Hindu Succession Act), 1956 के सेक्शन 15 और 16 के तहत होता है। कानून के मुताबिक, सबसे पहले उसकी संपत्ति पर उसके बेटे-बेटियों और पति का अधिकार होता है। अगर उसके किसी बच्चे की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, तो उस बच्चे की संतान को भी उसका हिस्सा मिल सकता है।

End of Feed