Fininfluencer ban: अस्मिता पटेल सहित कौन हैं ये 6 'फिनइनफ्लुएंसर, जिन्हें सेबी ने किया बैन

Unregistered Investment advisor Ban : सेबी ने 'फिनइनफ्लुएंसर' अस्मिता पटेल और उनकी कंपनी अस्मिता पटेल ग्लोबल स्कूल ऑफ ट्रेडिंग को गैरपंजीकृत निवेश सलाहकार सेवाएं देने के कारण पूंजी बाजार से प्रतिबंधित कर दिया। सेबी ने इनसे ₹104.63 करोड़ की राशि वसूलने का निर्देश भी दिया, जो विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए शुल्क के रूप में ली गई थी। इसके अलावा, अस्मिता पटेल और उनकी टीम ने मुनाफे के अतिरंजित वादों के जरिए निवेशकों को गुमराह किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • सेबी ने अस्मिता पटेल और उनकी कंपनी को प्रतिबंधित किया।
  • ₹104.63 करोड़ की वसूली का आदेश
  • मुनाफे के अतिरंजित वादों से गुमराह किया

Unregistered Investment advisor Ban List: बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 'फिनइनफ्लुएंसर' अस्मिता पटेल और उनकी कंपनी अस्मिता पटेल ग्लोबल स्कूल ऑफ ट्रेडिंग (APGST) को पूंजी बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। इनपर आरोप है कि ये गैरपंजीकृत निवेश सलाहकार सेवाएं प्रदान कर रहे थे।

sebi-ban-asmita-patel-global-school-trading-ipo

सेबी का बड़ा कदम: अस्मिता पटेल और 5 अन्य को प्रतिबंधित किया।

प्रतिबंधित व्यक्तियों की लिस्ट

सेबी ने अस्मिता पटेल ग्लोबल स्कूल ऑफ ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड (APGST), अस्मिता जितेश पटेल, जितेश जेठालाल पटेल, किंग ट्रेडर्स, जेमिनी एंटरप्राइज और यूनाइटेड एंटरप्राइजेज को पूंजी बाजार से प्रतिबंधित किया है। इसके अलावा, सेबी ने इन छह पक्षों से यह भी पूछा है कि उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के लिए एकत्र किए गए ₹104.63 करोड़ की राशि क्यों नहीं वापस की और इसे जब्त क्यों न किया जाए।

End of Feed