बिजनेस

2025 Biggest IPO: 2025 में किस कंपनी का होगा सबसे बड़ा IPO, बड़े-बड़े धुरंधर भी भरेंगे पानी

Indian IPO market 2025: 2024 में भारतीय कंपनियों ने आईपीओ के जरिए ₹3 लाख करोड़ से अधिक जुटाए। 2025 में भी आईपीओ का यह बूम जारी रह सकता है, जिसमें Flipkart और Jio जैसी बड़ी कंपनियों के आईपीओ का अनुमान है।

Image

कौन हो सकता 2025 का सबसे बड़ा IPO।

Photo : Times Now Digital

Which is the next biggest IPO coming up : भारतीय शेयर बाजार के लिए 2024 एक ऐतिहासिक साल साबित हुआ। हुंडई मोटर इंडिया, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, स्विगी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी और ओला इलेक्ट्रिक जैसी कंपनियों ने IPO (इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग) के जरिए जमकर रकम जुटाई और निवेशकों ने भी पैसा बनाया। इस साल भारतीय कंपनियों ने IPO, क्यूआईपी (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट्स) और राइट्स इश्यू के माध्यम से 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जुटाई। यह 2021 के पिछले रिकॉर्ड 1.88 लाख करोड़ रुपये से 64% अधिक है। बैंकरों के अनुसार, यह ट्रेंड 2025 में भी जारी रह सकता है।

IPO में तेजी का कारण

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक आईएफएल कैपिटल के कॉर्पोरेट फाइनेंस प्रमुख पिनक भट्टाचार्य ने कहा कि 2024 में भारतीय कंपनियों के भारी फंडिंग को मजबूत अर्थव्यवस्था, मजबूत शेयर बाजार और स्थिर नीतियों की वजह से निवेशकों का विश्वास बढ़ने के साथ जोड़ा जा सकता है। नए IPO पूंजी जुटाने, बैलेंस शीट ठीक करने और विकास के अवसरों में निवेश के लिए हो रहे हैं।

क्या 2025 में भी IPO की रफ्तार बनी रहेगी?

विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय IPO की बूम 2025 में भी जारी रह सकती है, क्योंकि LG इंडिया और Flipkart जैसी दिग्गज कंपनियां बाजार में आ सकती हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, LG इंडिया अपनी भारतीय यूनिट का वैल्यूएशन 15 बिलियन डॉलर (करीब 1.29 लाख करोड़ रुपये) तक बढ़ाने पर विचार कर रहा है। वहीं, Flipkart जो भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है 36 बिलियन डॉलर (करीब 3.08 लाख करोड़ रुपये) की वैल्यूएशन के साथ IPO की तैयारी कर रही है।

2025 में मिलने वाली बड़ी लिस्टिंग

बैंकर्स का कहना है कि 2025 में भारतीय कंपनियां अपनी सहायक कंपनियों के IPO लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें HDFC बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मनप्पुरम फाइनेंस, मुथूट फाइनेंस, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज, केनरा बैंक और ग्रीव्स कॉटन जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन IPO का उद्देश्य पूंजी जुटाना, स्वतंत्र रूप से धन जुटाना और कैश जनरेशन करना है।

क्या 2025 में होगा भारत का सबसे बड़ा IPO?

अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने टेलीकॉम कारोबार Jio का IPO 2025 में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में लॉन्च करने की योजना बना रही है। Jio का IPO का वैल्यूएशन 100 बिलियन डॉलर (करीब 8.55 लाख करोड़) से भी अधिक हो सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह IPO भारतीय शेयर बाजार का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। यह 2025 में हुंडई मोटर इंडिया के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है।

हुंडई 2024 का सबसे बड़ा IPO

2024 में हुंडई मोटर इंडिया का ₹27,870 करोड़ का IPO इंडियन प्राइमरी मार्केट में अब तक का सबसे बड़ा IPO बन गया, जो 2022 के LIC के ₹20,557 करोड़ के IPO से भी बड़ा था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article