शेयर बाजार में करेक्शन में कौन-से सेक्टर सबसे ज्यादा टूटे? अब कहां बन रहे हैं मौके

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो हालिया गिरावट से आपका पोर्टफोलियो लाल निशान में आ गया होगा। लेकिन क्या बाजार की यह गिरावट नए निवेश का मौका भी दे रही है? आइए, समझते हैं।

ईरान-अमेरिका युद्ध और होर्मुज बंद होने से कच्चे तेल की कीमत में आग लगी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इसका असर भारतीय शेयर पर हुआ है। भारतीय शेयर बाजार में बड़ी बिकवाली आई है। शेयर मार्केट में हालिया गिरावट ने निवेशकों के सामने एक अहम सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या गिरते शेयर के दाम अच्छी कंपनियों के शेयर आकर्षक कीमत पर खरीदने का मौका है, या अभी और इंतजार करना चाहिए। अगर आप निवेशक हैं तो इस सवाल का जवाब जरूर ढूंढ रहे होंगे। आइए आपको बताते हैं कि शेयर बाजार के इस करेक्शन में कौन से सेक्टर सबसे अधिक गिरे हैं और कहां निवेश का मौका बना है?

Share Market (AI Image)

शेयर बाजार में गिरावट (AI Image)

किन सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट आई है?

अगर मार्केट डेटा पर नजर डालें तो निफ्टी रियल्टी इंडेक्स का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। 9 अक्टूबर, 2026 तक इसमें 13.29 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके बाद 'FMCG इंडेक्स' रहा, जिसमें 9.95 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि 'ऑटो इंडेक्स' 9.55 प्रतिशत नीचे आया। इसी दौरान 'फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स' में 8.41 प्रतिशत और 'निफ्टी IT इंडेक्स' में 5.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, ये गिरावट अलग-अलग सेक्टर में अलग-अलग चुनौतियों को दिखाती है।

End of Feed