बिजनेस

Which sector is best to invest: इस गिरावट में Auto Pharma या Infra...? किस सेक्टर में हैं निवेश के मौके

Which sector will boom: ET Now Swadesh के साथ Dimensions Corporate के Ajay Srivastava ने मार्केट के महारथी शो में अपनी रणनीति बताई है। उन्होंने फार्मा सेक्टर के अलावा उन सेक्टर्स के बारे में बताया, जहां कमाई का शानदार मौका मिल सकता है। उनके मुताबिक बाजार में जितनी भी कंज्यूमर कंपनियां हैं, उनका ग्रोथ ट्रैक्शन नहीं है। ग्रोथ ट्रैक्शन में इनके दो मुद्दे हैं पहला डिमांड की कमी और दूसरा सेक्टर में नए खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर। बड़ी कंज्यूमर कंपनियां नई छोटी भारतीय कंपनियों से कंपटीशन में पीछे छूट रही हैं।

Image

किन सेक्टर्स में हैं निवेश के बेहतरीन मौके।

Photo : Times Now Digital

Which sector is good to invest now in india: बाजार में बढ़त और गिरावट का दौर जारी है। मार्केट में एक अपट्रेंड भी दिख रहा हैं। थोड़ी बहुत वोलेटिलिटी निश्चित रूप से है, लेकिन सेक्टर चर्निंग बहुत है। इसके अलावा, कहां मौके नजर आ रहे हैं। इस बारे में ET Now Swadesh के साथ Dimensions Corporate के Ajay Srivastava ने मार्केट के महारथी शो में अपनी रणनीति बताई है।

उनके मुताबिक बाजार में जितनी भी कंज्यूमर कंपनियां हैं, उनका ग्रोथ ट्रैक्शन नहीं है। ग्रोथ ट्रैक्शन में इनके दो मुद्दे हैं पहला डिमांड की कमी और दूसरा सेक्टर में नए खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर। बड़ी कंज्यूमर कंपनियां नई छोटी भारतीय कंपनियों से कंपटीशन में पीछे छूट रही हैं। ऐसे में कंज्यूमर कंपनियां अंडर परफॉर्म कर रही हैं और मार्केट से आगे भी करती रहेंगी।

यहां देखें पूरा वीडियो

लार्ज कैप सेक्टर में स्ट्रगल जारी

देश की लार्ज कैप सेक्टर आज स्ट्रगल कर रही हैं। चाहे रिलायंस हो या ग्रासिम, ग्रोथ के लिए बड़े इंडस्ट्री को स्ट्रगल करना पड़ रहा है। मिडकैप के मुकाबले लार्जकैप सेक्टर की कंपनियों की PE कम है, लेकिन ग्रोथ भी नहीं है। इसके बावजूद नई कंपनियों से ये पुरानी कंपनियां कंपीट कर रही हैं। सिर्फ Trent कंपनी ग्रोथ कर पायी हैं, जबकि अन्य सभी लार्जकैप कंपनियां दबाव में हैं। यहां तक की बैंक भी अंडर परफॉर्म कर रही हैं।

फार्मास्युटिकल सेक्टर बाजार में पसंद आ रहा है। इस सेगमेंट में खरीदारी कर सकते हैं। इस सेक्टर के लिए आगे गोल्डन पीरियड आ सकता है। इसके अलावा ऑटो और इंफ्रास्ट्रक्टर सेक्टर के साथ न्यू एज कंपनियां इंडिया की ग्रोथ स्टोरी में हिस्सेदार होंगी।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article