बिजनेस

सेंसक्स की टॉप-10 कंपनियों में किसका रहा शानदार प्रदर्शन, कहां लगा निवेशकों को झटका, जानें

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 22,594.96 करोड़ रुपये बढ़कर 11,87,673.41 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस ने 16,971.64 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन बढ़कर 6,81,192.22 करोड़ रुपये हो गया।

Image

सेंसेक्स

देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में छह का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (Market Cap) पिछले सप्ताह 75,256.97 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इन्फोसिस को सबसे अधिक लाभ हुआ। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस और लार्सन एंड टुब्रो लाभ में रहे। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मूल्यांकन में गिरावट आई। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 338.3 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरा।

ICICI बैंक का मार्केट कैप गिरा

ICICI बैंक का मार्केट कैप 8,427.61 करोड़ रुपये घटकर 9,68,240.54 करोड़ रुपये हो गया और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 5,880.25 करोड़ रुपये घटकर 6,27,226.44 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन (mcap) 7,384.23 करोड़ रुपये बढ़कर 11,95,332.34 करोड़ रुपये हो गया और लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 68.78 करोड़ रुपये बढ़कर 5,60,439.16 करोड़ रुपये हो गया।

टीसीएस के मार्केट कैप में उछाल

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 22,594.96 करोड़ रुपये बढ़कर 11,87,673.41 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस ने 16,971.64 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन बढ़कर 6,81,192.22 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 21,920.08 करोड़ रुपये घटकर 15,16,638.63 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी का मूल्यांकन 9,614 करोड़ रुपये घटकर 5,39,206.05 करोड़ रुपये पर था।

रिलायंस टॉप पर कायम

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। उसके बाद HDFC बैंक, भारती एयरटेल, TCS, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और LIC का नंबर आया।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article