PPF या SIP में कौन है बेस्ट इन्वेस्टमेंट विकल्प? 15 साल के अनुसार फायदे और नुकसान समझें

अगर आप 15 साल के लिए निवेश सोच रहे हैं, तो PPF और SIP म्यूचुअल फंड दोनों के अपने फायदे हैं। PPF सुरक्षित और सरकारी गारंटी वाला निवेश है, जो करीब 7.1% टैक्स-फ्री रिटर्न देता है। वहीं, म्यूचुअल फंड लंबी अवधि में 12-15% तक रिटर्न दे सकते हैं, लेकिन इनमें बाजार का जोखिम रहता है। अगर आप स्थिरता चाहते हैं तो PPF बेहतर है, जबकि अधिक रिटर्न के लिए SIP सही विकल्प है।

निवेश पर हमेशा मोटा रिटर्न लंबी अवधि में ही मिलता है, क्योंकि कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) काम करता है। इसलिए बहुत सारे निवेशक लंबी अवधि का लक्ष्य बनाकर निवेश करते हैं। शायद, इसलिए निवेशकों के बीच पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और Mutual Fund में SIP काफी पॉपुलर है। हालांकि, कई निवेशकों के मन में यह सवाल भी रहता है कि लंबी अवधि में कहां निवेश करना फायदेमंद होगा? अगर आप भी उन निवेशकों में शामिल हैं जो 15 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं लेकिन तय नहीं कर पा रहे हैं कि पीपीएफ या सिप में कौन बेहतर विकल्प होगा तो परेशान होने की जरूरत नहीं। हम आपको इसका जवाब दे रहे हैं।

पीपीएफ बनाम म्यूचुअल फंड

पीपीएफ बनाम म्यूचुअल फंड

पीपीएफ मतलब सुरक्षा और गारंटीड रिटर्न

पीपीएफ एक सरकार समर्थित निवेश विकल्प है, जो गारंटीड रिटर्न प्रदान करता है। वर्तमान ब्याज दर 7.1% है, जो टैक्स फ्री है। पीपीएफ में सालाना 1.50 लाख रुपये के निवश पर इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत टैक्स छूट मिलती है। निवेश पर मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री होता है। यह पीपीएफ को एक बेस्ट निवेश विकल्प बनाता है।

End of Feed